फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बेटी के रेप पर गुस्साया बाप, रेपिस्ट के हाथ काटे

Fri, 22 Apr 2016 04:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
विज्ञापन
बठिंडा में व्यक्ति ने बेटी के दुराचारी के हाथ काटे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मासूब बेटी से रेप हुआ तो बाप को इतना गुस्सा आया कि उसने नाबालिग रेपिस्ट के दोनों हाथ काट दिए। घटना पंजाब के बठिंडा की है। आरोपी इन दिनों जमानत पर था। उसे गंभीर हालत में बठिंडा के सिविल अस्पताल भर्ती कराया गया है। जहां से उसे फरीदकोट रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


2014 में आरोपी ने थाना नंदगढ़ के गांव के नजदीक एक ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर की सात माह की बेटी से दुराचार किया। पुलिस ने उसके खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज किया था। 
विज्ञापन

पीड़ित बच्ची के पिता ने डरा-धमका कर किया अगवा

बठिंडा में व्यक्ति ने बेटी के दुराचारी के हाथ काटे - फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि मामला तब से अदालत में विचाराधीन था। मंगलवार को आरोपी बठिंडा अदालत में पेशी पर पहुंचा। इसी बीच पीड़ित बच्ची का पिता अदालत परिसर पहुंचा और उसे डरा-धमका कर अपनी बाइक पर बिठा लिया। वह उसे अपने साथ गांव झुंबा ले गया।

वहां उसने आरोपी को एक पेड़ से बांधकर उसकी दोनों बाजू कापे से काट डालीं। इसके बाद उसे मरा हुआ समझकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर थाना नंदगढ़ प्रभारी बलविंदर सिंह और डीएसपी आर चंद्र सैनी मौके पर पहुंचे। 


देखिए वीडियो

http://vidgyor.com/live/vod/auw.html#0_lg1isht0</a>" width="100%" height="500" allowfullscreen frameborder="0">
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें