नाबालिग साली से रेप के मामले में जिला अदालत ने एक जीजा को 8 साल की कैद की सजा सुनाई है। साथ ही दस हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया है। दोषी को जेल भेज दिया गया। दोषी राजू बलटाना का रहने वाला है।
अभियोजन पक्ष के अनुसार 1 जनवरी 2013 में नाबालिग लड़की के बयान को आधार बनाकर पुलिस ने राजू के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया था।
पुलिस को दिए बयान में लड़की ने कहा था कि 1 जनवरी 2013 को वह घर में अकेली थी। तभी उन्हीं के पड़ोस में रहने वाले जीजा ने किसी काम से उसे अपने घर बुलाया। उन्होंने पहले उससे छेड़छाड़ की। जिसका उसने विरोध किया।
इसके बाद जीजा ने मौका पाकर रेप किया और भाग गया। इसके बाद पुलिस ने उसे बड़ी मुश्किल से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार के बाद उसकी जमानत तक नहीं हुई थी। वह जेल में ही बंद था।