फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी देखने आई बच्ची को देख किशोरों की नियत डोली, दुराचार

Mon, 20 Jun 2016 12:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
बच्ची के साथ रेप - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
घर पर टीवी देखने आई पड़ोसियों की चार साल की बच्ची को देखकर दो किशारों की नियत डोल गई और उन्होंने उसके साथ दुराचार किया। जब बच्ची की मां उसे लेने आई तो वह रोती हुई मिली। मां को देखकर आरोपी वहां से फरार हो गए। महिला ने तुरंत इकसी शिकायत पुलिस को दी। थाना सदर और चौकी ललतों की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्ची की मां की शिकायत पर उसके पड़ोस में रहने वाले दो किशोरों के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


रविवार को दोनों को अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। उधर, पुलिस ने सिविल अस्पताल में पीड़िता का मेडिकल कराया। यहां से उसके स्वैब जांच के लिए भेज दिए गए हैं। जांच अधिकारी मोहन लाल ने बताया कि पीड़ित बच्ची का परिवार मूल रूप से उत्तरप्रदेश के फतेहपुर का रहने वाला है। वह एक फैक्टरी में काम करते हैं। आरोपी भी वहीं काम करते हैं।

पीड़ित परिवार के पास टीवी नहीं था इसलिए शनिवार को बच्ची पड़ोसियों के घर टीवी देखने के लिए चली गई। इसी दौरान दोनों आरोपियों ने उसके साथ दुराचार कर डाला। जब बच्ची की मां उसे बुलाने के लिए गई तो अंदर से कुंडी लगी हुई थी। आरोपियों ने कुंडी खोली और वहां से फरार हो गए। पीड़ित की मां ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। एएसआई मोहन लाल ने बताया कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें