हरियाणा में अब रेप के नाम पर ब्लैकमेल करने का धंधा चलने के सबूत मिलने के बाद पुलिस ने इस दिशा में काम शुरू कर दिया है।
हालांकि फिलहाल इस पर पुलिस अधिकारी खामोशी इख्तियार किए हुए हैं, लेकिन महिला आयोग की अध्यक्ष के एक केस के सिलसिले में जानकारी के लिए के आने बाद दावा जा रहा है कि रेप के कुछ मामले संदेहास्पद है और जल्द इसमें बड़ा खुलासा किया जाएगा।
पिछले माह होटल में हुए रेप की जांच कर रही पुलिस उस मामले को संदिग्ध मान रही है। पुलिस सूत्रों ने दावा किया है कि इस मामले की अब तक हुई जांच में मामला पूरी तरह से संदिग्ध पाया गया है। हालांकि जांच चल रही है और आगे सभी तथ्यों को परखा भी जा रहा है।
इसी मामले की जानकारी लेने पहुंची महिला आयोग की अध्यक्ष कमलेश पांचाल ने भी इस प्रकरण से संबंधित फाइल शनिवार को एसपी ऑफिस में देखी और पत्रकारों का बताया कि वे जांच से संतुष्ट है और मामला फिलहाल संदिग्ध लग रहा है।