फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकाली नेता के घर छापा, अवैध शराब का जखीरा मिला

Sun, 15 Mar 2015 08:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
सीआईए स्टाफ पुलिस ने गांव दुल्लुवाल में अकाली नेता के घर से 10 लाख रुपये की 700 पेटी अवैध शराब बरामद की है। इस मामले में अकाली नेता और उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


डीएसपी रूपिंदर भारद्वाज ने बताया कि शराब तस्करी की शिकायत मिलने पर सीआईए स्टाफ इंचार्ज मनजीत सिंह व सुखजीत सिंह की टीम ने गांव दुल्लोवाल से अकाली नेता शिवराज सिंह के घर छापा मारकर 700 पेटी नाजायज शराब और 440 लीटर लाहन बरामद की है।

शिवराज अपने साथी जगतार सिंह उर्फ  तारी के साथ मिलकर शराब तस्करी का धंधा करता था। दोनों के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

शराब की कीमत 10 लाख रुपये बताई जा रही है। डीएसपी ने बताया कि शिवराज सिंह के तलवंडी साबो क्षेत्र में ठेके हैं, जिस कारण वह इस क्षेत्र में कम रेट पर शराब बेचता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी रघुवीर सिंह ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ओर पता किया जा रहा है कि वह कितने समय से तस्करी करते आ रहे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें