फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहालीः डेराबस्सी में मिला 22 वर्षीय पंजाबी सिंगर का शव, चार से पांच गोलियां लगी थीं

Tue, 29 May 2018 10:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डेराबस्सी(मोहाली)
विज्ञापन
dead body - फोटो : demo pic
विज्ञापन
बरवाला रोड पर पंजाब के उभरते युवा गायक नवजोत सिंह विर्क उर्फ लव विर्क (23) की रविवार रात गोलियां मार कर हत्या कर दी गई। पुलिस को नवजोत का खून से लथपथ शव बरवाला रोड पर एक प्लाट में झाड़ियों में मिला। उसकी कार पास ही सड़क पर खड़ी थी। उसे सात गोलियां मारी गई थीं, जिनमें दो फायर पीठ और पांच छाती पर किए गए थे। पुलिस ने अज्ञात कातिलों के खिलाफ हत्या की धारा 302 के तहत केस दर्ज कर लिया है। परिजनों ने सोमवार को दोपहर बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


नवजोत सिंह विर्क डेराबस्सी के पास के गांव फतेहपुर बेहड़ा का निवासी था। उसकी एक बड़ी बहन है, जो विवाहित है। उसके पिता खेड़ी-बाड़ी करते हैं और नवजोत तीन साल से पंजाबी गायकी के क्षेत्र में सक्रिय था। उसके अब तक दो गीत यू ट्यूब पर आ चुके हैं। हालांकि वे ज्यादा पॉपुलर नहीं हुए। मृतक के पिता सुखबीर सिंह ने बताया कि नवजोत मोहाली से गायकी सीख रहा था। वह लंबे समय से खरड़ में दोस्तों के साथ फ्लैट में रह रहा था। सड़क हादसे में ताया के लड़के के जख्मी होने पर एक महीने से वह घर पर ही था।

रविवार शाम करीब चार बजे वह अपनी निशान माइक्रा कार से चंडीगढ़ किसी काम से गया था। रात पौने 11 बजे आखिरी बार उसकी मां राजविंदर कौर से बात हुई और उसने कहा कि वह जल्द घर आ रहा है। काफी देर तक उसके न पहुंचने पर परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान बरवाला रोड पर एक बंद फैक्ट्री के बाहर उसकी कार देखी। उसकी पिछली खिड़की खुली थी और कार में एक गोली का खोल गिरा था। फैक्ट्री के साथ खाली प्लाट में गोलियों से छलनी उसकी लाश पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की अलग अलग थ्योरियों पर जांच की जा रही है। यह ब्लाइंड मर्डर केस है, जिसे हल करने के लिए पुलिस की टीमें काम कर रही हैं।
- हरमनदीप हांस, एएसपी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें