पंजाबी सिंगर मनमीत अलीशेर को आस्ट्रेलिया में जिंदा जलाया
पंजाबी सिंगर रोजी रोटी कमाने भाई के साथ आस्ट्रेलिया गया था। वहां उसे ग्रीन कार्ड भी मिल गया था। भाई तो लौट आया, लेकिन उसे जिंदा जला दिया गया। युवक हरियाणा की सीमा के साथ लगते संगरूर के गांव अलीशेर का रहने वाला था।
नौजवान मनमीत (29) को आस्ट्रेलिया के (बिरसबेन) में जिंदा जला देने का मामला सामने आया है। नौजवान वहां बस चलाने का काम करता था और जब वह बस से सवारियों को उतार रहा था तो उसे आग लगा दी गई। घटना की सूचना पाते ही परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरा गांव शोक में डूब गया।
मनमीत बस चलाता था और ग्रीन कार्ड मिल गया था
पंजाबी सिंगर मनमीत अलीशेर को आस्ट्रेलिया में जिंदा जलाया
आस्ट्रेलिया से हाल ही में लौटे मनमीत के चचेरे भाई वरिंदर ने बताया कि वह कुछ दिन पहले ही विदेश से अपने गांव लौटा था। शुक्रवार सुबह फोन आया कि मनमीत को किसी ने आस्ट्रेलिया (ब्रिसबेन) में आग लगाकर मौत के घाट उतार दिया है।
मनमीत वहां बस चलाता था और घटना के समय वह यात्रियों को बस से नीचे उतार रहा था। उन्होंने कहा कि मनमीत के अच्छे आचरण की वजह से उसे वहां की नागरिकता मिल गई थी।
कुछ दिनों बाद उसने भी अपने गांव अलीशेर वापस लौटना था क्योंकि परिवार वालों ने उसकी सगाई करना तय किया था और फरवरी महीने में उसकी शादी होनी थी किंतु परिवार की सारी खुशियां मनमीत की मौत के साथ बिखर गई।
बता दें कि उक्त नौजवान यूथ अकाली दल के सीनियर नेता अमित अलीशेर का भाई था।