फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5000 रुपये जुए में हारा तो पत्नी को दोस्त को सौंपा, नतीजा भी भुगता

Sat, 29 Oct 2016 11:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
rape
विज्ञापन
दोस्त से जुए में 5000 रुपये हारने पर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को ही दोस्त के साथ सोने पर मजबूर कर दिया। नतीजा भी भुगता। घटना, रोहतक की है। महिला थाने में पत्नी की शिकायत पर पति, उसके दोस्त, पति के चाचा सहित अन्य पर दुष्कर्म की कोशिश, मारपीट और साजिश में शामिल होने का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसने वर्ष 2008 में राहुल के साथ लव मैरिज की थी। कई साल तक दोनों के बीच रिश्ते सामान्य रहे।

बाद में राहुल को नशे और जुए की लत लग गई। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने कहा है कि नशा करके राहुल प्रतिदिन उसके साथ मारपीट करता है। राहुल का चाचा और उसकी मां भी उसके साथ मारपीट करते हैं।
विज्ञापन

पति रोज नये-नये दोस्त घर लाता है

rape
महिला का आरोप है कि उसका पति रोज घर पर नये-नये दोस्तों को लाता है और उनके साथ शराब पीकर जुआ खेलता है। इनमें से कइयों ने कई बार उसके साथ छेड़खानी की। लेकिन 24 अक्तूबर की रात हद हो गई।

राहुल अपने दोस्त सुनील के साथ घर पर जुआ खेल रहा था। वह जुए में सुनील से पांच हजार रुपये हार गया। महिला का आरोप है कि हारने के बाद राहुल ने पत्नी को सुनील से संबंध बनाने के लिए कहा। महिला ने विरोध किया तो दोनों ने उसके साथ मारपीट की और दुष्कर्म का प्रयास किया।

किसी तरह वह उनके चंगुल से निकल कर महिला थाने पहुंची। थाने में आकर महिला ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया। महिला का आरोप है कि घटना वाली रात उसके पति ने खुद का हाथ काटकर पुलिस को सूचना दी थी।
विज्ञापन

पहले भी की थी शिकायत, पुलिस ने किया अनदेखा

rape victim - फोटो : Demo Pic
महिला का आरोप है कि उसके साथ कुछ दिन पहले भी ऐसी ही हरकत हुई थी। इसके बाद महिला ने पुलिस को शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस ने उसकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं की। महिला का आरोप है कि जब महिला शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंची थी तो बयान में तलाक लिखवाकर उसे उसकी मां के साथ जाने के लिए कहा गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें