फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबः गोलीबारी मामले में गायक साजन जौड़ा गिरफ्तार, अदालत में पेश कर लिया गया रिमांड पर

Thu, 12 Mar 2020 09:49 AM IST
खुशबू गोयल संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा
विज्ञापन
साजन जौड़ा - फोटो : फाईल फोटो
विज्ञापन
सरकार तां साडी अपनी है... गीत से चर्चा में आए पंजाबी गायक साजन जौड़ा को फगवाड़ा सिटी पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें 28 फरवरी को एक कारोबारी के घर पर फायरिंग के मामले में गिरफ्तार किया गया है। हालांकि पुलिस ने बाद में मामले का खुलासा करने की बात कही है।
विज्ञापन


आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल कर लिया है। पुलिस पूछताछ में जुटी है। बता दें कि 28 फरवरी की रात को एक कारोबारी रवि स्वानी के घर पर फायरिंग हुई थी, जब वो एक शादी समागम में गए थे। फायरिंग करने वाले हमलावर एक बिना नंबर की कार में आए थे। फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ था, लेकिन मामला पुलिस के लिए पेचीदगी वाला बन गया था।

क्योंकि जिस घर पर हमला हुआ था वो एक कारोबारी परिवार था। उनका किसी के साथ किसी तरह का झगड़ा नहीं था। सूचना मिलने पर एसपी फगवाड़ा मनविंदर सिंह, सिटी थाना प्रभारी ओंकार सिंह बराड़ पुलिस फोर्स समेत मौके पर पहुंचे थे और कारतूस के खोल बरामद किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ के बाद धारा 307 लगाई गई

पुलिस ने जब जांच शुरू की तो फायरिंग के तार शहर के जौड़ा ज्वैलर्स से जुड़ने लगे, ये दुकानें गायक साजन जौड़ा के पिता की हैं। पुलिस ने दो सुनार भाइयों को थाने पर बुलाकर पूछताछ की और उन पर साजन को सामने लाने का दबाव बनाया। मामले को कई सियासी लीडर सुलझाने की कोशिश में लगे रहे, लेकिन पुलिस ने किसी के दबाव में न आकर साजन जौड़ा को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के बाद मामले में धारा 307 लगाई गई। साजन को अदालत में पेश किया गया है। सिविल अस्पताल से जांच भी करवाई गई। पुलिस इसमें और गिरफ्तारियां कर सकती है। गौरतलब है कि फायरिंग की रात जिस शादी में परिवार गया था वो शादी साजन के नजदीकी रिश्तेदारी में थी।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पता चला है कि दो सुनार भाइयों का पारिवारिक विवाद था, जिसे सुलझाने के लिए रवि स्वानी परिवार एक भाई के समर्थन में विवाद निपटाने के लिए गया, जिस रंजिश में सारे मामले को अंजाम दिया गया। पुलिस शीघ्र मामले का खुलासा कर सकती है जिसके बाद असलियत सामने आएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें