फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस कटर से एटीएम काट कर लूट ले गए आठ लाख रुपये, स्प्रे छिड़क बंद किए सीसीटीवी कैमरे

Thu, 13 Feb 2020 10:51 AM IST
खुशबू गोयल नरेंदर मनौली, लांडरां/बनूड़
विज्ञापन
एटीएम काट कर लूट ले गए रुपये - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाब एंड सिंध बैंक का एटीएम काटकर उसमें से 8 लाख रुपये लूट कर ले गए। लुटेरे अपने साथ गैस कटर लेकर आए थे, जिसकी मदद से उन्होंने पहले शटर का ताला काटा और फिर एटीएम को काटकर उसमें से रुपये निकाले और कार में फरार हो गए। वह एटीएम में सिर्फ दो सौ रुपये छोड़ गए हैं। इस एटीएम लूट की का पता उस समय चला जब सुबह 6 बजे एटीएम को खोलने बैंक मुलाजिम पहुंचा। जैसे ही मुलाजिम शटर का ताला खोलने आा तो उसने देखा कि आधा शटर खुला पड़ा था।
विज्ञापन


इस पर उसने तुरंत चपड़ासी पवन कुमार को सूचना दी और पवन ने बैंक मैनेजर कुलदीप कुमार को फोन पर जानकारी दी। इस पर बैंक मैनेजर तुरंत मौके पर पहुंच गए और उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम पर लूट की जानकारी दी। मिली जानकारी के मुताबिक, खरड़ से बनूड़ को जाती बाबा बंदा सिंह बहादुर रोड पर स्थित गांव तंगोरी में मंगलवार देर शाम बैंक मुलाजिम रोजाना की तरह बैंक को ताला लगाकर चले गए। बैंक के साथ लगे एटीएम का शटर भी लंबे समय से रात के समय बंद रखा जा रहा था और सुबह गांव का निवासी हरप्रीत सिंह ही शटर खोलता और बंद करता था।

बुधवार सुबह रोजाना की तरह सुबह 6 बजे हरप्रीत सिंह शटर खोलने आया तो देखा कि आधा शटर ऊपर उठा हुआ था और ताले को गैस कटर से काटा हुआ था। सोहाना थाना मुखी दमनवीर सिंह ने बताया कि एटीएम में लगे और बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। उन्होंने बताया कि कार में सवार होकर आए तीन लुटेरे थे और उन्होंने गैस कटर से पहले शटर के ताले काटे और फिर एटीएम काटकर पैसे निकाले और फरार हो गए। लुटेरों ने इस वारदात को 20-30 मिनट में अंजाम दिया और फरार हो गए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एटीएम में 8 लाख रुपये थे और वहां सिफ 100-100 के दो नोट छोड़ गए हैं। बैंक मैनेजर कुलदीप कुमार की शिकायत पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर लिया गया है। थाना मुखी ने बताया कि लुटेरों ने पहले एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरों पर स्प्रे छिड़ककर बंद कर दिया और बैंक के बाहर लगे कैमरों की तारें काट दी थी। बैंक के सामने आटा चक्की के सीसीटीवी कैमरे में बैंक के पास एक कार आती दिखाई देती है और उसमें से तीन लुटेरे उतरकर बैंक की ओर जाते दिखाई दे रहे हैं।

सभी ने मंकी कैप से चेहरे को ढका हुआ है और यह कार बनूड़ की तरफ से आती है। इसके अलावा नजदीक ही श्री गुरुद्वारा साहिब में लगे सीसीटीवी कैमरे और बैंक में लगे कैमरों की डीवीआर को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासियों ने बताया कि रात के समय एटीएम के लिए कोई सुरक्षा गार्ड नहीं रहता। इस कारण लुटेरों ने आराम से वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें