फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब पुलिस के कमांडो की हत्या के तीन आरोपी 3 दिन के रिमांड पर

Wed, 20 Apr 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सुबह करीब पांच बजे अचानक आरोपी ने चाकू से बेटी का गला रेत दिया।
विज्ञापन
पंजाब पुलिस में कार्यरत और मोहाली के कमांडो कॉम्पलेक्स में तैनात कमांडो जसबीर सिंह की हत्या के मामले में यूटी पुलिस ने मंगलवार को तीन हत्या आरोपियों का 3 दिन का रिमांड हासिल किया है।
विज्ञापन


इनकी पहचान साहब सिंह, मनप्रीत सिंह और दीपक उर्फ दीप के तौर पर हुई है। तीनों फिलहाल पटियाला जेल में बंद हैं। वहीं मामले में पुलिस जसबीर सिंह की पत्नी सुखदीप कौर को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। फिलहाल वह तीन दिन के रिमांड पर है। पुलिस तीनों हत्या आरोपियों की निशानदेही पर कमांडो जसबीर सिंह का शव बरामद कराएगी।

बता दें कि रायपुर खुर्द में रहने वाली महिला सुखदीप कौर ने ही मौलीजागरां पुलिस में पति जसबीर सिंह के लापता होने की 5 मार्च को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी।
विज्ञापन


मामले का खुलासा होने के बावजूद अभी तक पुलिस जसबीर सिंह का शव बरामद नहीं कर सकी है। तीनों से पुलिस को हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद करने हैं।

यह था मामला
जसवीर सिंह मोहाली के फेज दो स्थित पंजाब पुलिस कमांडो कॉम्प्लेक्स में तैनात था। तीन मार्च को वह सुबह पांच बजे बाइक से घर से ड्यूटी पर जाने के लिए निकला था। लेकिन उसके बाद वह घर नहीं लौटा।

इसके बाद उसकी पत्नी सुखदीप कौर ने मौलीजागरां पुलिस स्टेशन में जसबीर के लापता होने का केस दर्ज करवाया था। पुलिस ने 16 मार्च को मामले में एफआईआर दर्ज की थी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें