मौके पर पहुंचे दिलजीत ने पुलिस चौकी कलवां में सूचना दी। बताया जा रहा है कि फार्म मालिक रात नौ बजे चारों मजदूरों से मिलकर गए थे। हत्या इसी के बाद की गई है। शवों के चेहरे और सिर पर तेजधार हथियारों से वार के निशान हैं। दो शव चारपाई पर और एक फर्श पर था। इससे लग रहा था कि गहरी नींद में हत्या की गई है।
आरोपी के तलाश जारी
मरने वाले मंगनी राम उर्फ रामू (50) और शंकर (55) बिहार के रहने वाले थे। वहीं तीसरा व्यक्ति केसर सिंह (50) गांव भनूंहा, थाना नूरपुरबेदी का था। वह फार्म में ट्रैक्टर चलाता था। फार्म में काम करने वाला बिहार का रहने वाला सुखदेव फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने टीमें बनाकर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को एक तेजधार हथियार भी बरामद हुआ है।