फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख रुपये रिश्वत लेते एक्सईएन गिरफ्तार, ADO भी लपेटे में

Fri, 16 Sep 2016 02:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
Bribe Arrest - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कारोबारी की बिल्डिंग में बिजली के मीटर लगाने की एवज में एक लाख रुपये रिश्वत लेते एक्सईएन को विजिलेंस की टीम ने गिरफ्तार किया है। विजिलेंस की टीम ने आरोपी को उसके दफ्तर से पैसे लेते समय गिरफ्तार किया। पुलिस ने कारोबारी मनीष कुमार की शिकायत पर एक्सईएन इंद्रजीत सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा। 
विज्ञापन


टिब्बा रोड स्थित गुलाबी बाग के रहने वाले कारोबारी मनीष कुमार ने कहा कि उसने तीन मंजिला नई इमारत बनाई है। उसने बिल्डिंग में अलग-अलग थ्री-फेस के मीटर अप्लाई किए थे। उसने सरकारी फीस भी जमा करवा दी थी, लेकिन एक्सईएन उसके मीटर नहीं लगने दे रहा था। उसकी एक्सईएन से बात हुई। एक्सईएन ने मीटर लगाने के बदले में तीन लाख रुपयों की मांग की। उसने इतने पैसे होने से मना कर दिया। फिर दो लाख पर सौदा हुआ। 
विज्ञापन

विजिलेंस की टीम ने आरोपी को उसके दफ्तर से किया गिरफ्तार

घूस लेते हुए गिरफ्तार - फोटो : demo pic
डीएसपी विजिलेंस जसविंदर सिंह ने बताया कि मनीष कुमार ने उन्हें एक्सईएन की शिकायत दी। इसके बाद योजना के तहत एक लाख रुपये की पहली किश्त देने के लिए मनीष चीमा चौक स्थित एक्सईएन के ऑफिस गया। पैसे देने के बाद मनीष जैसे ही बाहर आया, तो विजिलेंस की टीम ने एक्सईएन के ऑफिस में रेड कर दी।

उसके पास से टीम ने रिश्वत के एक लाख रुपये बरामद कर लिए। कारोबारी मनीष का आरोप है कि इस रिश्वत कांड में पावरकॉम का एक एडीओ भी शामिल है। उसकी शह पर ही एक्सईएन रिश्वत ले रहा था। हालांकि, उसने एसडीओ के खिलाफ भी विजिलेंस को शिकायत दी है। विजिलेंस उसकी जांच कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें