फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामी कंपनी नही दे रही थी सैलरी, व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम

Fri, 16 Sep 2016 02:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
सुसाइड - फोटो : demo pic
विज्ञापन
डेढ़ महीने से सैलरी न मिलने से परेशान कर्मचारी ने बुधवार देर रात गांव बलौंगी स्थित किराए के मकान में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मृतक की पहचान गोपाल पांडे पुत्र खोका पांडे के रूप में हुई है। पुलिस को मृतक के पास से सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें मृतक के कंपनी प्रबंधन पर परेशान करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक के साले का बयान दर्ज कर नामी प्राइवेट कंपनी प्रबंधन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बलौंगी थाना के एएसआई बलजीत सिंह ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया गया है कि बुधवार रात जैसे ही घटना की सूचना मिली वह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि बलौंगी में किराये के मकान में रहने वाले गोपाल पांडे (33) का शव संदिग्ध हालत में मकान के कमरे में फंदे से लटका मिला। जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया, लेकिन वहां पोस्टमार्टम नहीं हो सका। इसके बाद शव को खरड़ अस्पताल भेजा गया। 
विज्ञापन

पुलिस ने कंपनी प्रबंधक पर दर्ज किया केस

suicide - फोटो : Demo Pic
मृतक के फुफेरे भाई बृजेश कुमार दुबे के मुताबिक गोपाल की पत्नी गर्भवती है और डॉक्टर ने एक सप्ताह पहले अक्टूबर में डिलीवरी का समय बताया था। बृजेश ने बताया मंगलवार को उनकी बेटी की छठी पूजा थी। इस कार्यक्रम में गोपाल भी आया था और बुधवार सुबह वह उनके घर से गया था। जाने से पहले गोपाल ने बताया था कि डॉक्टरों ने पूनम की डिलीवरी का समय अगले महीने का दिया है। वह उस समय तक काफी खुश था, लेकिन रात को करीब नौ बजे गोपाल की पत्नी के भाई लक्ष्मण ने फांसी लगाकर सुसाइड करने की सूचना दी।  

बलौंगी पुलिस के मुताबिक उपरोक्त मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी के भाई विनोद कुमार के बयान पर आटोमेशन कंपनी के अधिकारियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता, पीड़ित परिवार व उसके रिश्तेदारों का आरोप है कि कंपनी के अधिकारी डेढ़ माह से वेतन नहीं दे रहे थे। जिसकी वजह से परेशान होकर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। समाचार लिखे जाने तक पुलिस जांच पड़ताल में जुटी थी। अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें