फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: पत्नी के मायके जाने से खफा था पति, ईंट से हमला कर उतारा मौत के घाट

Sun, 08 Jan 2023 09:00 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

आरोपी 15 दिन से रानी को मौत के घाट उतारने की साजिश रच रहा था। रानी की उसने रेकी भी की। शनिवार को बुद्धि लाल ने उसे मौत के घाट उतारने की साजिश रची। वह घर के पास ही एक प्लॉट में झाड़ियों में उसे रोक कर बहसबाजी करने लगा। इसी दौरान आरोपी ने ईंट से कई वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घरेलू कलह में एक व्यक्ति ने पत्नी के सिर पर ईंट मारकर निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। बेटी को ढूंढते मां जब पहुंची तो घायल बेटी को लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामला पंजाब के लुधियाना का है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


आरोपी पति 15 दिन पहले ही उत्तर प्रदेश के उन्नाव से आया था। उसने पहले ही पत्नी को मौत के घाट उतारने की धमकी दी थी। पुलिस ने मृतका की मां बनीता की शिकायत पर बुद्धी लाल उर्फ बाला के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार रानी (20) की करीब डेढ़ साल पहले आरोपी बुद्धि लाल के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद रानी उत्तर प्रदेश के जिला उन्नाव स्थित अपने ससुराल चली गई। वहां पति के साथ घरेलू बातों पर अनबन रहने लगी और बुद्धि लाल अक्सर रानी को पीटता था। रानी इससे तंग आकर तीन महीने पहले ही फिरोजपुर रोड पर रहने वाली अपनी मां बनीता के पास आकर रहने लगी। 
विज्ञापन


बुद्धि लाल लगातार अपने ससुराल वालों को धमकी देता था कि उसे वापस भेजे, नहीं तो वह रानी को मार देगा या फिर मरवा देगा। रानी पति से अलग रहने का फैसला कर चुकी थी और उसने वहीं एक मार्ट में काम करना शुरु कर दिया था। पत्नी को मौत के घाट उतारने का पूरा मन बना चुका बुद्धि लाल करीब 15 दिन पहले लुधियाना पहुंचा और अपने भाई के पास रहने लगा। 

वह पिछले 15 दिन से रानी को मौत के घाट उतारने की साजिश रच रहा था। रानी की उसने रेकी भी की। उसे पता था कि रानी कब मार्ट से आती है और कब जाती है? शनिवार को रानी की देरी से छुट्टी होती थी। इस कारण शनिवार को बुद्धि लाल ने उसे मौत के घाट उतारने की साजिश रची। वह घर के पास ही एक प्लॉट में झाड़ियों में उसे रोक कर बहसबाजी करने लगा। इसी दौरान आरोपी ने ईंट से कई वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। थाना सराभा नगर के एसएचओ अमनिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें