फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती पत्नी के साथ दवा लेने आया फाइनेंसर, अस्पताल के सामने ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या

Thu, 22 Oct 2020 08:29 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मलोट (मुक्तसर)
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिसबल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुक्तसर से दवा लेने मलोट के गांव औलख आए एक फाइनेंसर की गोलियां मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। एसपी राजपाल ने बताया कि मुक्तसर निवासी रणजीत सिंह (37) पुत्र गुरतेज सिंह फाइनेंस का काम करता है।

विज्ञापन


वह अपनी गर्भवती पत्नी राजवीर कौर के साथ औलख में दवा लेने आया था। जैसे ही वह अस्पताल के सामने पहुंचे तो एक स्विफ्ट कार सवार चार युवकों ने रणजीत सिंह पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। गोलियां लगने से रणजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। 

एसपी राजपाल ने बताया कि मृतक रणजीत सिंह पर पहले एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। मृतक का विवाह करीब ढाई वर्ष पहले हुआ था और उसकी पत्नी गर्भवती है। मामले की छानबीन की जा रही है और मृतक के बैकग्राउंड को जांचा जा रहा है।
विज्ञापन


पता किया जा रहा है कि रणजीत सिंह की किसी से कोई रंजिश या किसी गैंगस्टर ग्रुप से उसका कोई संबंध तो नहीं था। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। डीएसपी भूपिंदर सिंह ने बताया कि रणजीत सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी। मौके पर 14 खोल बरामद हुए हैं।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें