फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा: आरती कार्यक्रम से लौट रही युवती से सामूहिक दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार

Thu, 22 Oct 2020 07:28 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महोबा जिले में पनवाड़ी थानाक्षेत्र के एक गांव में आरती कार्यक्रम से लौट रही ग्राम पंचायत सदस्य की बेटी के साथ गांव के तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों के चंगुल से छूटकर घर पहुंची युवती ने परिजनों को आपबीती बताई।
विज्ञापन


पुलिस ने युवती के परिजनों की तहरीर के आधार पर सामूहिक दुष्कर्म, एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा।

ग्राम पंचायत सदस्य ने बताया कि गांव में लगे एक पंडाल में उसकी 19 वर्षीय बेटी आरती कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गई थी। वहां से घर लौटते समय उनके घर के पीछे पहले से घात लगाए खड़े गांव के तीन युवकों ने उसे दबोच लिया और सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद युवती अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन उसे थाने ले गए। पुलिस ने युवती के बताने और पिता की तहरीर के आधार पर गांव के अशोक अहिरवार, सतीश राजपूत व एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

गुरुवार को एसपी अरुण श्रीवास्तव, सीओ रामप्रवेश राय ने घटनास्थल का मुआयना किया। पीड़ित युवती से पूछताछ की। पुलिस ने युवती को डाक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है। थाना प्रभारी विनोद कुमार यादव ने बताया कि तीनों आरोपियों को पकड़ लिया गया है जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें