फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब : पठानकोट में बरेली के व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, साथी ने भागकर बचाई जान

Tue, 05 Jan 2021 12:45 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

पंजाब के पठानकोट के ढांगू रोड स्थित पुरानी सब्जी मंडी में किराए के मकान में रह रहे यूपी निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति को तीन लोगों ने पीट-पीट कर मार डाला। उसका एक साथी मारपीट में घायल होने के बाद भी किसी तरह जान बचाकर भाग निकला। मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला बरेली, गांव पुराना शहर जोगी नावादा निवासी जावेर अल्वी के तौर पर हुई है। उसका दोस्त फिरोज भी जख्मी है।

विज्ञापन


थाना-2 पुलिस ने मृतक के भाई भूरा की शिकायत के आधार पर आरोपी अर्जुन और विकास (दोनों उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी) के अलावा एक अन्य व्यक्ति पर मामला दर्ज किया है। घटना रविवार रात की है। मृतक के भाई भूरा ने बताया कि कई वर्षों से जावेर पठानकोट में रह रहा था और सूट पर कढ़ाई करता था। 

वह एक बुटीक के अलावा घर में भी काम करता था। जावेर का दोस्त फिरोज जालंधर से पठानकोट आया था। रविवार रात को जावेर और फिरोज कमरे में बैठे थे। इस दौरान इनके साथ के दूसरे क्वार्टर में रहने वाले तीन लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते जावेर और उसके दोस्त फिरोज पर डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में जावेर की मौके पर ही मौत हो गई। दोस्त फिरोज ने जख्मी हालत में भागते हुए अपनी जान बचाई। 
विज्ञापन


जावेर के दोस्त नाजिर ने बताया कि आरोपी कई दिन से जावेर को मारने की योजना बना रहे थे। उक्त तीन लोगों ने जावेर के भांजे नसरू को धमकी दी थी कि जब तुम यहां से चले जाओगे तो जावेर को नहीं छोड़ेंगे। तीन दिन पहले नसरू चला गया और रविवार रात को उक्त लोगों ने जावेर को मारपीट कर मौत के घाट उतार दिया। 

थाना प्रभारी देवेंद्र प्रकाश ने बताया कि पुलिस ने मृतक के भाई भूरा के बयान पर अर्जुन, विकास समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने सोमवार को सिविल अस्पताल से पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार को सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें