फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSF ने दबोचा भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश करता पाकिस्तानी

Mon, 24 Oct 2016 10:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
विज्ञापन
भारतीय सीमा पर बीएसएफ ने दबोचा पाकिस्तानी युवक
विज्ञापन
भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश करते पाकिस्तानी युवक को बीएसएफ ने गिरफ्तार किया है। फिरोजपुर में गिरफ्तार किए गए उक्त नागरिक को   बीएसएफ व खुफिया एजेंसियों ने गहन पूछताछ के बाद थाना ममदोट पुलिस के सुपुर्द किया है।
विज्ञापन


उधर, थाना ममदोट पुलिस ने बीएसएफ के इंस्पेक्टर तरसेम सिंह के बयान पर उक्त पाक नागरिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस गहन पूछताछ के लिए उसे अमृतसर स्थित इंटेरोगेशन सेंटर भेजेगी।

पुलिस के मुताबिक बीएसएफ की बीओपी डीटी मल के पास सरहद पर लगी फेंसिंग के उस पार खेतों में किसान खेती कर रहे थे।  किसानों की निगरानी के लिए बीएसएफ की बटालियन-137 के जवान तैनात थे।
विज्ञापन


जवान कुलदीप सिंह ने देखा कि पाकिस्तानी नागरिक नियाज पुत्र हैदर वासी पाकिस्तान भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहा है। उसे वहीं पर काबू कर लिया और नियाज को बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष पेश किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें