फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेश्यावृति: बार-बार बिकी बंगाली किशोरी

Thu, 30 Oct 2014 01:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
घरेलू काम कराने के बहाने दिल्ली लाकर साढे़ 15 साल की बंगाली किशोरी को रुपयों के लिए कई बार बेचा गया। उससे जबरन वेश्यावृत्ति कराई गई। ये चौंकाने वाला मामला सामने आया है हरियाणा के भिवानी शहर में।
विज्ञापन


पुलिस ने ग्वार फैक्ट्री क्षेत्र से किशोरी को बरामद किया। किशोरी की शिकायत पर दो महिलाओं पर उसे खरीदकर लाने और वेश्यावृत्ति कराने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

किशोरी के खुलासे से उस वक्त पुलिस सकते में पड़ गई, जब उसने बताया कि एक महिला उसे घरेलू काम कराने के बहाने दिल्ली लेकर आई। यहां उससे अनैतिक कार्य करवाए।
विज्ञापन


पिछले महीने उसे हिसार वासी एक व्यक्ति को बेच दिया। कुछ दिन बाद व्यक्ति के घरेलू नौकर के मार्फत भिवानी की दो महिलाओं से संपर्क साधा।

पहले 60 हजार में बिकी युवती

व्यक्ति ने उसे 60 हजार रुपये में भिवानी की दो महिलाओं को बेच दिया। उक्त महिलाएं पिछले कुछ दिनों से ग्वार फैक्ट्री के पास उससे अनैतिक कार्य करवा रही थी।

मामले की जांच कर रहे एसआई जगबीर सिंह ने बताया कि किशोरी की शिकायत पर दो महिलाओं मीना व सरोज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। किशोरी ने उसे बेचने व अनैतिक कार्य कराने की शिकायत की है।

मामले की जांच की जा रही है। अक्तूबर माह में यह तीसरा मामला है जब एक प्रवासी महिला या लड़की को घरेलू काम के बहाने भिवानी लाया गया और उससे अनैतिक कार्य करवाए गए।
विज्ञापन

30 दिन में तीसरा मामला

पहला मामला विद्यानगर में सामने आया। जब एक बंगाली महिला ने पुलिस के पास पहुंचकर उसे बचाने की गुहार लगाई।

महिला ने बताया कि उसे दिल्ली से घरेलू काम के बहाने लाया गया और उससे वेश्यावृत्ति करवाई गई। पुलिस ने कोई लिखित शिकायत नहीं होने के चलते इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की और महिला को उसके घर पहुंचा दिया।

दूसरा मामला चार रोज पूर्व मुंढाल में सामने आया। जहां एक करीब 26 वर्षीय कोलकाता की महिला को घरेलू काम दिलाने के बहाने लाया गया और सात युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अब मंगलवार को सामने आया बंगाली किशोरी से वेश्यावृत्ति का यह इस माह का तीसरा मामला है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें