फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल: फार्म हाउस से बुलाकर दिनदहाड़े प्रापर्टी डीलर की हत्या, कार सवारों ने मारी पांच गोलियां

Wed, 12 Feb 2020 12:05 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा)

सार

  • मूनक रोड स्थित फार्म हाउस से बाहर बुलाकर बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम।
  • मृतक के भतीजे की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच पड़ताल।
  • चंडीगढ़ में रहता था बिजेंद्र, कभी कभी आता था गांव, अभी तक नहीं की थी शादी।
विज्ञापन
प्रापर्टी डीलर का फाइल फोटो (इनसेट), वारदातस्थल पर जमा लोगों की भीड़।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मूनक रोड घोघड़पुर अड्डे पर कार सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े करीब 11 बजे एक प्रॉपर्टी डीलर को उसके फार्म हाउस से बाहर बुलाकर गोली मार दी। हत्या के इरादे से पहुंचे बदमाशों ने एक के बाद एक पांच गोलियां मारी। इस दौरान प्रॉपर्टी डीलर ने भागकर जान बचाने की भी कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सका और मौके पर ही दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन


हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद कार सवार बदमाश इत्मीनान से मूनक गांव की ओर फरार हो गये। मृतक के भतीजे रणदीप की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

पुलिस को दी शिकायत में मृतक के भतीजे रणदीप ने बताया कि उसके चाचा बिजेंद्र (48) की शादी नहीं हुई थी। वह चंडीगढ़ में रहते थे। प्रॉपर्टी डीलर का काम करते थे और कभी कभी गांव में आते थे। गांव में अधिकतर समय वह मूनक रोड स्थित अपने फार्म हाउस पर ही रहते थे। सुबह करीब 11 बजे उसे सूचना मिली की उसके चाचा बिजेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

उनका शव सड़क पर पड़ा है। लोगों ने बताया कि कार में सवार होकर कुछ लोग आये थे जिन्होंने बिजेंद्र को गोली मारी है। रणदीप ने बताया कि उसके चाचा फार्म हाउस के समीप डेढ़ एकड़ जमीन में प्लाट काटना चाहता था, हालांकि चाचा का किसी से कोई विवाद नहीं था। इससे पहले सूचना पर करीब आधे घंटे बाद मधुबन थाना प्रभारी, सदर थाना प्रभारी, डीएसपी घरौंडा व डीएसपी हेडक्वार्टर विरेंद्र सैनी मौके पर पहुंचे। साथ में सीआईए-1 व 2 की टीम भी मौके पर पहुंची। 

इसके बाद वीटी कराई गई और एफएसएल टीम बुलाई गई। सभी टीम ने मौके पर जांच की। वहां गोली के दो खोखे मिले। शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौका मुआयना कर लोगों से पूछताछ की गयी है। हत्या के पीछे अभी वजह सामने नहीं आयी है, लेकिन साक्ष्यों के आधार पर अलग-अलग बिंदुओं पर पड़ताल की जा रही है। जल्द ही मामले की खुलासा कर दिया जाएगा। 

मृतक के भतीजे की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्जकर लिया है। सीआईए सहित चार टीमें इस मामले की जांच कर रही हैं। जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जायेगा।  रामदत्त, डीएसपी घरौंडा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें