गढ़शंकर-होशियारपुर सड़क पर गांव भज्जलां मोड़ के पास गाय को स्कॉर्पियो चालक बचाने की कोशिश कर रहा था तो पीछे से एक निजी कंपनी की तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। इसी बीच बस से एक आई-20 कार भी टकरा गई। इसके बाद कार एक पेड़ से टकरा गई।
सड़क दुघर्टना में बस व दूसरी गाड़ियों में सवार करीब 24 लोग घायल हो गए। इनमें से पांच को गंभीर चोट आई और उन्हें सिविल अस्पताल गढ़शंकर में भर्ती करवाया दिया गया। इस दौरान गाय की भी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
दरअसल, स्कार्पियो होशियारपुर की ओर से आ रही थी। जब वह गांव भज्जलां मोड़ के पास पहुंची तो आगे एक गाय आ गई। स्कॉर्पियो चालक ने गाय को बचाने के लिए ब्रेक लगा दी जिसके चलते पीछे से आ रही निजी कंपनी की बस टक्कर मार दी। इसी बीच बस के पीछे आ रही एक आई-20 कार भी टकरा गई। सड़क पर तीन चार पलटने के बाद पेड़ से जा भिड़ी।
सड़क दुर्घटना में आई-20 में सवार रामप्रीत सिंह निवासी ढ़क्क मजार, अपरा, जिला नवांशहर उसकी पत्नी हरदीप कौर व उसकी छह वर्षीय बेटी मनकीरत कौर व बस में सवार हरप्रीत सिंह पुत्र महिंदर सिंह निवासी अटल मजारा, बलाचौर, आरती पुत्र वरिंदरजीत सिंह निवासी कालेवाल लल्लीया को गढ़शंकर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य को प्राथिमक उपचार के बाद घरों को भेज दिया गया है। दुर्घटना के करीब एक घंटे के बाद भी पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी घायलों का हालचाल जानने नहीं पहुंचे।