फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरिंदगी: स्नैपचैट पर की दोस्ती, खुद को बताया कुंवारा, तीन साल तक युवती से दुष्कर्म करता रहा पुलिसवाला

Sun, 24 Dec 2023 12:30 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

थाना दरेसी पुलिस ने चंडीगढ़ रोड स्थित कपिला कॉलोनी निवासी पंजाब पुलिस में बतौर सिपाही तैनात जसप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के लुधियाना में पंजाब पुलिस में बतौर सिपाही तैनात कर्मचारी एक युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। बाद में आरोपी शादी करने से मुकर गया और धमकी देने लगा। आरोपी ने खुद को कुंवारा बताया था। जब युवती मुलाजिम के घर गई तो पता चला कि उसका तलाक का केस चल रहा है। विरोध करने पर मुलाजिम और उसकी मां ने पीड़िता के साथ मारपीट भी की। दोनों की मुलाकात स्नैपचैट पर हुई थी।

विज्ञापन


जांच के बाद आरोप सही मिले। इसके बाद थाना दरेसी पुलिस ने चंडीगढ़ रोड स्थित कपिला कॉलोनी निवासी पंजाब पुलिस में बतौर सिपाही तैनात जसप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पीड़िता के मुताबिक पुलिसकर्मी ने तीन साल तक दुष्कर्म करता रहा है। थाना दरेसी के एसएचओ बलविंदर सिंह का कहना है कि आरोपी इस समय मोहाली में तैनात है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें