फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: बीएसएफ को खेत में मिला ड्रोन, 540 ग्राम हेरोइन भी बरामद, गांव भैणी राजपूतां का मामला

Sun, 24 Dec 2023 11:33 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

प्रवक्ता ने बताया सर्च अभियान के दौरान एक खेत से चीन में निर्मित डीजेआई माविक-3 क्लास्कि ड्रोन बरामद किया गया। जवानों ने इसके साथ पीले रंग की सेलो टेप में लिपटा एक पैकेट बरामद किया है। इसमें 540 ग्राम हेरोइन मिली है।
विज्ञापन
भारत-पाकिस्तान सीमा। - फोटो : फाइल।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पुलिस के साथ संयुक्त सर्च अभियान में सीमांत गांव भैणी राजपूतां के एक खेत से ड्रोन और हेरोइन का एक पैकेट बरामद किया है। बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारियों ने जांच करने के बाद ड्रोन और हेरोइन का पैकेट स्थानीय पुलिस को सौंप दिया है। 

विज्ञापन


बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि बल की एक टुकड़ी शनिवार सुबह पंजाब पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त रूप से अमृतसर जिले के सीमांत गांव भैणी राजपूतां में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि गांव के एक खेत में पाकिस्तानी ड्रोन पड़ा है। तुरंत बीएसएफ जवानों ने सुबह करीब 10:58 बजे पंजाब पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त सर्च अभियान चलाया।

प्रवक्ता ने बताया सर्च अभियान के दौरान एक खेत से चीन में निर्मित डीजेआई माविक-3 क्लास्कि ड्रोन बरामद किया गया। जवानों ने इसके साथ पीले रंग की सेलो टेप में लिपटा एक पैकेट बरामद किया है। इसमें 540 ग्राम हेरोइन मिली है। पुलिस ने ड्रोन और हेरोइन को कब्जे में लेने के बाद अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें