फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: युवक को बहाने से बुलाकर पहले लूटा फिर हत्या कर शव नहर में फेंका, 'कातिलों' की एक गलती ने खोला राज

Mon, 27 Jun 2022 10:58 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब)

सार

पुलिस ने खुलासा किया कि तीन जून को गुरमीत को आरोपियों ने बहाने से मिलने बुलाया था तो वह सुबह घर से निकला और आरोपियों की बताई जगह पर पहुंच गया। उसके पास कुछ सामान भी था। इसके बाद वह गुरमीत को एक कार में बैठाकर ले गए थे।
विज्ञापन
आरोपियों को ले जाती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोहाना में तीन जून को एक 22 साल के युवक को बहाने से बुलाकर कुछ युवकों ने पहले उसका मोबाइल फोन और डेबिट कार्ड लूटा और फिर उसकी हत्या करके शव नहर में फेंक दिया था। मृतक की पहचान फिरोजपुर निवासी 22 साल के युवक गुरमीत सिंह के रूप में हुई है, जो चंडीगढ़ सेक्टर-34 स्थित एक सैलून में काम करता था और सोहना में रह रहा था। इस मामले की पुष्टि सोहाना पुलिस थाना प्रभारी गुरजीत सिंह ने की है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि इस वारदात का खुलासा 24 दिन के बाद मृतक के मोबाइल फोन से हुआ है और पुलिस मोबाइल फोन को ट्रैक करती हुई हत्यारे तक पहुंच गई। सोहाना पुलिस ने वारदात में शामिल तीन आरोपियों के खिलाफ अगवा करने, लूट, साजिश रचने, हत्या करने और साक्ष्य मिटाने के आरोप में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिलप्रीत सिंह उर्फ दिल्लू, हरमीत सिंह उर्फ गैरी और सतनाम सिंह उर्फ सत्ता के रूप में हुई है। पुलिस ने इनको जिला अदालत में पेश करके छह दिन का रिमांड हासिल किया है। 

आरोपियों ने ऐसे रचा था गुरमीत की हत्या का षड़यंत्र 
पुलिस ने खुलासा किया कि तीन जून को गुरमीत को आरोपियों ने बहाने से मिलने बुलाया था तो वह सुबह घर से निकला और आरोपियों की बताई जगह पर पहुंच गया। उसके पास कुछ सामान भी था। इसके बाद वह गुरमीत को एक कार में बैठाकर ले गए थे। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने बीच रास्ते में गुरमीत पर हमला करके उसका मोबाइल फोन और पर्स जिसमें डेबिट कार्ड भी था वह छीन लिया। इसके बाद उस पर हमला करके गंभीर रूप से घायल कर बेहोश कर दिया। फिर गुरमीत को ठिकाने लगाने के लिए कार में गांव बालसंदा, चमकौर साहिब में लेकर पहुंचे और यहां पर उसको नहर में फेंककर फरार हो गए।
विज्ञापन


ऐसे खुला हत्या का राज 
जानकारी के मुताबिक तीन जून को गुरमीत सिंह के देर रात तक घर नहीं लौटा तो घबराए परिवार ने उसकी तलाश शुरू कर दी। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ था। दो दिन तक गुरमीत की तलाश करने के बाद परिवार ने पुलिस को सूचना दी। सोहाना थाना प्रभारी की देखरेख में टीम ने गुरमीत का मोबाइल सर्विलांस पर लगाया था लेकिन स्विच ऑफ होने की वजह से उसकी लोकेशन नहीं मिल पा रही थी। वारदात के 20 दिन बाद आरोपियों ने गुरमीत के मोबाइल में अपना सिम कार्ड डालकर जैसे ही ऑन किया, पुलिस को मोबाइल की लोकेशन मिल गई। पुलिस मोबाइल को ट्रैक करते हुए 25 जून को लोकेशन पर पहुंच गई और तीनों आरोपियों को दबोच लिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें