दीपक और ऊषा का रिश्ता करीब होता चला गया। दूसरी ओर अशोक की पत्नी सोनू के भी किसी अन्य युवक के साथ अवैध संबंध थे। अशोक के नाम एक प्लॉट था, जिस पर सोनू और उसकी बहन ऊषा की नजर थी। यही कारण है कि दोनों बहनों ने दीपक की मदद से पहले अशोक को रास्ते से हटाने की साजिश रची।
इसके तहत 19 सितंबर की रात पत्नी सोनू ने पति अशोक को फोन किया और कहा कि दीपक उसे प्लॉट के मामले में कुछ प्रॉपर्टी डीलरों से मुलाकात कराएगा। अशोक ने मना किया लेकिन पत्नी ने कहा कि हम प्लॉट नहीं बेचेंगे लेकिन एक बार दीपक से मिल लो। वह उनका काबड़ी रोड पर इंतजार कर रहा है। पत्नी की बात मानते हुए अशोक दीपक के पास गया और वह उसे नहर पर ले गया, जहां पर दीपक ने दो दोस्तों के साथ अशोक की हत्या कर दी। फिर शव को जलाकर नहर में फेंक दिया।
यह दी थी झूठी शिकायत
पुराना औद्योगिक पुलिस को दी शिकायत में भारत नगर निवासी अशोक की पत्नी सोनू ने बताया था कि सफीदों के गांव करसिंधू निवासी दीपक का उनके घर पर आना-जाना लगा रहता था। वर्ष 2021 में जून में उसके पति अशोक और दीपक की कहासुनी हो गई थी। रंजिश के तहत 19 दिसंबर की रात को दीपक उसके पति को घर से बुलाकर ले गया, जिसका अब तक कोई सुराग नहीं लगा था।
गत 13 जनवरी 2022 को दीपक घर में आया और अशोक का काम तमाम करने की बात कही। दीपक ने कहा कि जो उसे आने से रोकेगा, वह उसका भी यही हाल कर देगा। दीपक ने उसे हत्या करते हुए एक वीडियो दिखाई। पुलिस ने उपरोक्त मामले की जांच करते हुए आरोपी दीपक को हिरासत में लिया तो पूरे मामले का खुलासा हुआ और शिकायत देने वाली मृतक अशोक की पत्नी और उसकी बहन ऊषा भी उपरोक्त मामले में दोषी मिले।
आरोपी दीपक को गांव गढ़ी सिकंदरपुर के पास से और महिलाओं को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने का प्रयास किया जाएगा ताकि हत्या में प्रयुक्त हथियार व वाहन बरामद किए जा सकें। आरोपियों के दो साथियों के बारे में भी पूछताछ कर गिरफ्तार किया जाएगा। - राजपाल सिंह, प्रभारी, पुराना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस थाना