फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोपी कृष्णानंद का पुलिस ने नहीं मांगा रिमांड

Thu, 27 Sep 2018 02:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार/हांसी (हरियाणा)
विज्ञापन
आरोपी संचालक बाबा कृष्णानंद
विज्ञापन

छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में मंगलवार को गिरफ्तार गुरुकुल के संचालक बाबा कृष्णानंद को पुलिस ने बुधवार को अदालत में पेश किया। पुलिस ने रिमांड नहीं मांगा तो अदालत ने संचालक को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। वहीं, पंचायत ने कृष्णानंद का सामाजिक बहिष्कार करने का ऐलान किया है। इस बीच, गुरुकुल के छात्रावास की 72 में से 66 लड़कियां हॉस्टल छोड़ चुकी हैं। उधर, गुरुकुल की प्राचार्या सुनीता शर्मा दूसरे दिन भी पुलिस की पकड़ में नहीं आई। 

विज्ञापन


संचालक की गिरफ्तारी के बाद बुधवार को गुरुकुल में छात्राओं की उपस्थित आधी से कम रही। 337 में से 154 छात्राएं ही उपस्थित रहीं। हॉस्टल में रहने वाली 72 छात्राओं में से 66 हॉस्टल छोड़कर घर चलीं गईं। छात्राओं के परिजन आकर उन्हें ले गए। गुरुकुल में माहौल तनावपूर्ण है। हांसी महिला थाना प्रभारी कमलेश गुरुकुल पहुंची तो महिला स्टाफ ने अपनी सुरक्षा के बारे में पूछा। 

थाना प्रभारी ने सुरक्षा का आश्वासन देते हुए कहा कि वह छात्राओं की पढ़ाई की तरफ ध्यान दें। उनकी सुरक्षा में पुलिस तैनात है। वहीं, बाबा कृष्णानंद को पुलिस गुरुकुल में ले जाकर निशानदेही करवाई। ठिकानों के बारे में पूछताछ की। दोपहर बाद कृष्णानंद को कोर्ट में पेश किया गया। 
विज्ञापन


बता दें कि रोहतक निवासी एक छात्रा ने आरोप लगाया है कि करीब तीन हफ्ते पहले वह गायों को चारा डालने गोशाला में गई थी। उसके साथ दूसरी लड़की भी थी। महाराज कृष्णानंद उस समय गोशाला में थे। महाराज ने दूसरी लड़की को भेज दिया और उसके साथ छेड़खानी की। गुरुकुल की प्राचार्या सुनीता ने उसे धमकाते हुए कहा कि यह बात किसी को बताई तो हॉस्टल से निकाल दिया जाएगा। छात्रा ने सारी बात फोन पर पिता को बता दी। 

पंचायत ने किया सामाजिक बहिष्कार  

आरोपी बाबा कृष्णानंद को जीप में बैठाती पुलिस
गुरुकुल मामले को लेकर बुधवार को ग्रामीणों ने मुनादी कर श्याम मंदिर में पंचायत बुलाई। सुबह करीब 10 बजे पंचायत शुरू हुई। इसमें भाजपा नेता रामफल बूरा से स्पष्टीकरण मांगा गया कि आप बाबा को क्यों बचा रहे हो? बूरा ने कहा कि मैं किसी आरोपी के साथ नहीं हूं। बेटियों के साथ जो घटना हुई है शर्मनाक है। ऐसे दरिंदे का साथ मैं नहीं दे सकता। पंचायत ने बाबा के सामाजिक बहिष्कार का फैसला लिया। एलान किया कि जो भी बाबा का साथ देगा उसका भी बहिष्कार किया जाएगा।  

डीसी से मिलेगी पंचायत 
पंचायत ने फैसला लिया कि गुरुवार को डीसी से मिलेंगे। प्रशासन गुरुकुल की पुरानी समिति को भंग कर नई समिति का गठन करवाएं। गुरुकुल को सरकार अपने अधीन ले या पंचायत को सौंपा जाए। 

प्राचार्य गिरफ्तार नहीं हुई तो उतरेंगे सड़कों पर 
ग्रामीणों ने कहा कि पुलिस प्राचार्या सुनीता शर्मा को तुरंत गिरफ्तार करे। ऐसा नहीं हुआ तो ग्रामीण सड़कों पर उतरेंगे। मामले की सूत्रधार सुनीता फरार है। 

छात्राएं डरी सहमी दिखीं 
छेड़छाड़ के मामले के बाद गुरुकुल में पढ़ने वाली छात्राएं डरी सहमी दिखाई दीं। परिजनों के साथ बैठकर निकली कुछ छात्राएं पेरेंट्स को पकड़कर दुबक-दुबक कर निकलीं। 
विज्ञापन

बाबा के कमरे तक पहुंची पुलिस

गुरुकुल की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी
दोपहर करीब 12:30 बजे महिला थाना इंचार्ज कमलेश, थाना प्रभारी उमेद सिंह बाबा को लेकर गुरुकुल पहुंचे। इस दौरान बाबा गाड़ी में करीब आधे घंटे तक बैठा रहा। पुलिस ने बाबा के कमरे को खंगाला। पुलिस ने कई महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाई हैं।  

हॉस्टल में बची छात्राओं से पुलिस ने की पूछताछ 
महिला इंचार्ज कमलेश व थाना प्रभारी उमेद सिंह ने गुरुकुल स्टाफ से पूछताछ के अलावा हॉस्टल में रह रही छात्राओं से भी पूछताछ की। महिला इंचार्ज ने छात्र-छात्राओं को हिदायत दी और स्टाफ को भी बोला कि किसी तरह डरने की जरूरत नहीं। 

गुरुकुल में सिर्फ दो ही सीसीटीवी कैमरे 
गुरुकुल के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने एक सीसीटीवी कैमरा है। अंदर एक कैमरा है। थाना प्रभारी उमेश सिंह टीम के साथ बाबा के कमरे तक सीढ़ियों के जरिए पहुंचे तो वहां पर एक भी कैमरा दिखाई नहीं दिया। पुलिस के अनुसार बाबा के रूम तक पहुंचने के बाद में प्रवेश द्वार को छोड़कर अंदर कहीं कैमरे नहीं दिखे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें