फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़: आईटीआई के बाद नहीं मिली नौकरी तो बन गया वाहन चोर, 12 दोपहिया बरामद, आठ केस सुलझे

Sun, 26 Dec 2021 10:34 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने पंजाब के फिरोजपुर निवासी युवक को वाहन चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 12 दोपहिया वाहन बरामद होने व चंडीगढ़ और मोहाली के आठ केसों को सुलझाने का दावा किया है।
विज्ञापन
सेक्टर- 36 पुलिस की गिरफ्त में आरोपी छिंदरपाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ के सेक्टर-36 थाना पुलिस ने एक वाहन चोर को गिरफ्तार कर उससे 12 दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। आरोपी की पहचान फिरोजपुर (पंजाब) निवासी छिंदरपाल के रूप में हुई है। आरोपी अब पुलिस रिमांड पर है। पुलिस उसे सोमवार को जिला अदालत में पेश करेगी। जानकारी के मुताबिक, आरोपी बारहवीं पास है और उसने इलेक्ट्रिकल में आईटीआई की है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बेरोजगारी के चलते उसने चोरी का रास्ता चुना। पुलिस के अनुसार, आरोपी सेक्टर-42 लेक से एक एक्टिवा और बाइक चोरी कर चुका था। तीसरी बार फिर आरोपी लेक पर चोरी करने जा रहा था। इस दौरान उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एएसपी दक्षिण/पश्चिम मृदुल के नेतृत्व में सेक्टर-36 थाना प्रभारी जसपाल सिंह की टीम ने आरोपी को दबोचा। 

जसपाल सिंह को बुधवार को गुप्त सूचना मिली थी कि शहर में दोपहिया वाहन चोर सेक्टर-42 में बाइक पर घूम रहा है। इसके बाद पुलिस ने सेक्टर-42 में नाकाबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। पुलिस ने बाइक की जांच की तो पता चला बाइक चोरी की है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसका तीन दिन का रिमांड हासिल किया।
विज्ञापन

 
रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपी से अलग-अलग जगह से चोरी की गई तीन एक्टिवा और नौ मोटरसाइकिलें बरामद कीं। आरोपी की गिरफ्तारी से चंडीगढ़ और मोहाली के आठ केस सुलझ गए हैं। पुलिस ने सेक्टर-36 थाने में दर्ज चार केस, सेक्टर 49 थाने में दर्ज दो केस और मोहाली फेज 8 थाने में दर्ज दो केस केस सुलझा लिए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी छिंदरपाल शहर की पार्किंग एरिया से बाइक चोरी करता था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें