फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी सफलता: लॉरेंस और गोल्डी बराड़ के नाम पर रंगदारी मांगने वाले दो गिरफ्तार, 25 बैंक खातों का पता चला, पांच में हुआ एक करोड़ का लेनदेन

Tue, 14 Jun 2022 06:30 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

पुलिस ने आरोपियों से 25 बैंक खातों की जानकारी भी हासिल की है। इनमें से पांच खातों की जांच हुई तो पता चला कि एक करोड़ से ऊपर का लेनदेन हुआ है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के बाद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के नाम पर पंजाब के व्यापारियों से रंगदारी मांगने के मामले सामने आ रहे हैं। चार दिन पहले महानगर के प्रापर्टी कारोबारी से व्हाट्सएप कॉल के जरिये एक करोड़ रुपये की मांग की गई थी। इसके बाद इस मामले की जांच की गई तो पुलिस के साइबर टीम ने दो आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

विज्ञापन

 
दोनों गिरफ्तार आरोपियों ने हैरान करने वाले खुलासे किए हैं। इनकी पहचान बिहार के जिला छपरा निवासी अफजल अब्दुल्ला और छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित दीन दयाल कालोनी निवासी शक्ति सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से 11.76 लाख रुपये की नकदी के साथ-साथ विभिन्न कंपनियों के तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। 

पुलिस ने आरोपियों से 25 बैंक खातों की जानकारी भी हासिल की है। इनमें से पांच खातों की जांच हुई तो पता चला कि एक करोड़ से ऊपर का लेनदेन हुआ है। इसके बाद पुलिस हैरान है और बाकी के बैंक खातों की जांच की जा रही है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है। इस मामले में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कमिश्नर डॉ. कौस्तुभ शर्मा ने बताया कि दोनों आरोपी खुद को लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के लोग बताते थे और उनके नाम पर ही बड़े लोगों को फोन कर धमकी देते थे और रंगदारी मांगते थे। आरोपी लोगों को व्हाट्सएप पर वर्चुअल नंबर से गैंगस्टर के नाम पर फोन करते थे। जब एक मामला सामने आया तो उन्होंने जांच की तो पता चला कि दोनों आरोपी गैंगस्टरों के नाम पर फोन करते हैं और लोगों को धमकी देते है।

पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो कई बड़े खुलासे हुए। पूछताछ में पता चला कि आरोपियों ने विभिन्न बैंकों में 25 खाते खुलवा रखे हैं। पांच खातों की जांच हो पाई है और उनमें से यह पता चला कि एक करोड़ से ऊपर का लेनदेन हुआ था। बाकी 20 खातों की जांच की जा रही है। पुलिस अब यह जांच करने में जुटी है कि दोनों के संबंध वास्तव में गैंगस्टरों के साथ हैं या फिर दोनों गैंगस्टरों के नाम का सहारा लेते थे। 

पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह भी पता लगाने में जुटी है कि दोनों के तार कहीं पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से तो नहीं जुड़े। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आरोपी पूरे गैंगस्टरों की तरह लोगों से बात करते थे। अगर कोई उनकी कॉल को गंभीरता से नहीं लेता तो आरोपी हथियारों के फोटो और वीडियो बनाकर उन्हें भेज देते थे। डराते थे कि परिवार को खत्म कर दिया जाएगा। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि इस रैकेट का सरगना पुलिस गिरफ्त से बाहर है। दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें