फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के इस गायक को किडनैप करने का बन रहा था प्लान, पुलिस ने ऐन वक्त में किया खुलासा...दो गिरफ्तार

Tue, 06 Nov 2018 09:23 AM IST
अनिल कुमार, अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

गैंगस्टर दिलप्रीत द्वारा पंजाबी गायक परमीश वर्मा को गोली मारकर फिरौती मांगने का मामला अभी चर्चा में था कि लुधियाना पुलिस ने पंजाबी गायक बब्बू मान के शागिर्द दर्शन सिंह लक्खेवालिया का अपहरण कर 50 लाख की फिरौती की योजना का भंडाफोड़ किया है। शनिवार देर रात को पुलिस ने दो गैंगस्टर को उस समय काबू किया, जब वह नाकाबंदी पर रुकने की जगह ललतों पुलिस चौकी इंचार्ज पर गोली चला फरार होने की कोशिश कर रहे थे। जिन्हें काबू करने के बाद यह खुलासा हुआ है कि लक्खेवालिया का अपहरण कर फिरौती लेने का प्लान था।

विज्ञापन


 पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए गए गैंगस्टर पर होशियारपुर और लुधियाना में 10 मामले दर्ज हैं। थाना सदर प्रभारी इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह के अनुसार शनिवार की देर रात को ललतों पुलिस ने पखोवाल रोड पर नाकाबंदी की थी। पुलिस ने एक बाइक पर सवार दो युवकों को रोका, तो उन्होंने चौकी इंचार्ज अश्वनी कुमार पर फायर कर दिया। इसमें अश्वनी कुमार बच गए, पुलिस ने उनका पीछा कर कुछ दूरी पर धर दबोचा। जिनकी पहचान गांव चकर निवासी गुरप्रीत सिंह और गांव अयाली निवासी राजपाल के तौर हुई है। जिनके पास से एक पिस्तौल दो मैगजीन, 10 कारतूस, 3 खोल, 315 बोर पिस्तौल के दो जिंदा कारतूस एक मैगजीन बरामद हुए हैं।

यह हथियार यूपी से मांगाए गए थे। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वह गैंगस्टर सुखप्रीत सिंह उर्फ बुड्ढा के लिए काम करते है। उन्होंने गायक लक्खेवालिया का अपहरण करने फिरौती मांगने की योजना बनाई थी। इस योजना को पूरा करने के लिए वह एक गाड़ी लूटने की फिराक में थे। गुरुवार को गायक लक्खेवालिया अपने गांव एक मजार पर माथा टेकने आते हैं, वहीं से उसे अगवा किया जाना था। वहीं गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह ने अपने गांव चकर के पूर्व सरपंच को मारने की योजना भी बना रखी थी, क्योंकि उसका जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें