फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप मामले में पुलिस को मिली कामयाबी, ऑटो चालक गिरफ्तार 

Sun, 18 Dec 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
gangrape
विज्ञापन
युवती से गैंगरेप के मामले में पुलिस ने स्केच के आधार पर आटो चालक को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी ऑटो चालक हल्लोमाजरा का रहने वाला है। 
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि आरोपी का पहचान अभी नहीं बता सकते, क्योंकि पीड़िता ने आरोपी का जो स्केच बनवाया था उसी आधार पर गिरफ्तारी की गई है। इसके बाद कोर्ट में जज के सामने युवती द्वारा आरोपी की शिनाख्त परेड करवाएगी। 

पीड़ित युवती जब लोगों की भीड़ में आरोपी को पहचानेगी, इसकेबाद पुलिस पीड़ित को पुलिस रिमांड पर लेगी। पुलिस अभी भी दूसरे आरोपी को पुलिस नहीं पकड़ पाई है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सोमवार रात को सेक्टर 34 से काल सेंटर में काम करने वाली 21 वर्षीय युवती  ने हल्लोमाजरा के लिए आटो लिया था। सेक्टर 29 में लोहा मार्केट के पास जंगल एरिया में ले जाकर ऑटो चालक व उसके साथी ने युवती से दुष्कर्म किया था। 

इसके बाद अगले दिन युवती ने मामले की शिकायत इंडस्ट्रियल एरिया फेज एक पुलिस स्टेशन में दी थी। शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर चार टीमें बनाकर मामले की जांच शुरू कर दी थी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें