फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोटः नाका लगाए पुलिसवालों पर लोगों ने बरसा दिए पत्थर, चौकी प्रभारी हुए घायल

Fri, 05 Jul 2019 12:13 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

पंजाब-हिमाचल सीमा पर पठानकोट-जालंधर नेशनल हाईवे पर नाके के दौरान कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इसमें ढांगू पीर चौकी प्रभारी घायल हो गए।

विज्ञापन


पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक एसडीएम इंदौरा गौरव महाजन के साथ ढांगू पीर पुलिस चौकी और डमटाला थाना पुलिस ने हाईवे पर नाका लगाया था। 

एसडीएम सहित टीम ने कई वाहनों के चालान काटे। देर शाम अंधेरा होने पर कर्मचारियों को चेकिंग जारी रखने के निर्देश देकर एसडीएम वहां से चले गए। इसी दौरान बिजली गुल हो हुई। इसके बाद कुछ लोगों ने अंधेरे का फायदा उठाकर नाके पर मौजूद पुलिस टीम पर पथराव कर दिया जिसमें चौकी प्रभारी संजय शर्मा घायल हो गए। 
विज्ञापन


जिस तरफ से पत्थर फेंके गए, पुलिस ने वहां देखा तो पत्थर बरसाने वाले अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो चुके थे। ढांगू पीर चौकी प्रभारी को प्राथमिक उपचार के लिए सरकारी अस्पताल इंदौरा लाया गया। डमटाल थाना प्रभारी अजीत कुमार ने घटना स्थल का जायजा लिया। 

डीएसपी नूरपुर साहिल अरोड़ा ने बताया कि ढांगू पीर पुलिस चौकी प्रभारी संजय शर्मा पर अज्ञात लोगों ने पथराव किया। जल्द ही पथराव करने वाले हिरासत में होंगे।
विज्ञापन


एसडीएस गौरव महाजन ने बताया कि उन्हें खुद ढांगू में पुलिस टीम सहित वाहनों की तलाश के लिए नाका लगाया हुआ था। उनके जाने के बाद पुलिस टीम पर पथराव करने की सूचना मिली है। आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें