फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू के चपरासी ने किया नाबालिग से रेप, बच्ची ने पहले ही बोल दिया था- अंकल गंदे हैं

Sun, 28 May 2017 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी के चपरासी ने शनिवार को अपने दोस्त की 12 साल की बेटी को हवस का शिकार बना लिया। पुलिस ने आरोपी हरिचंद को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ पोक्सो एक्ट में केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


मलोया थाना प्रभारी राम रतन शर्मा ने बताया कि आरोपी हरिचंद (42) पंजाब यूनिवर्सिटी में चपरासी है। जबकि पीड़ित बच्ची के पिता ड्राइवर हैं। बच्ची के पिता और हरिचंद काफी समय से अच्छे दोस्त हैं। उनके आपस में पारिवारिक संबंध है। पीड़ित बच्ची के माता-पिता को शनिवार सुबह अस्पताल जाना था। हरिचंद ने कहा कि वह बच्ची को उसके पास छोड़ जाएं। वह ख्याल रखेगा। आज छुट्टी है तो वह शाम तक अपने घर पर ही है। दोस्त पर भरोसा करके वे बच्ची को उसके पास छोड़कर चले गए। 

सिसकते हुए बच्ची बोली-अंकल गंदे हैं
सूत्रों के अनुसार पीड़ित बच्ची ने महिला पुलिसकर्मी को बताया कि अंकल बहुत गंदे हैं। दोपहर करीब 3 बजे अंकल ने कहा कि बेटा चलो तुम्हें बाहर घुमाकर लाते हैं। इसके बाद आरोपी सेक्टर-38 सी में अपने निजी मकान में ले गया। वहां उसने पहले बच्ची को बहलाकर संबंध बनाने की कोशिश की। लेकिन बच्ची ने विरोध किया तो जबरन रेप कर डाला। इस दौरान बच्ची की चीखें सुनकर एक पड़ोसी ने खिड़की से आरोपी की करतूत देख ली। तुरंत पड़ोसी ने पुलिस को सूचित कर दिया। इसके बाद पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अंकल की पहले से थी गंदी नजर

रेप (डेमो पिक) - फोटो : Demo Pic
अंकल की पहले से थी गंदी नजर
पीड़ित बच्ची ने महिला पुलिस अधिकारी को बताया कि अंकल की पहले से उस पर गंदी नजर थी। इससे पहले भी अंकल उसको दुलार करने के बहाने गलत टच करते थे। लेकिन उसने कभी इन बातों पर ध्यान नहीं किया। बच्ची ने बताया कि वह बार-बार अंकल की गंदी हरकतों का विरोध कर रही थी लेकिन आरोपी पर इसका कोई फर्क नहीं पड़ा। मलोया थाना प्रभारी रामरतन शर्मा ने बताया कि बच्ची की मेडिकल के लिए देर शाम अस्पताल भेजा गया है।

हालांकि, आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट की धारा दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें