फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: 20 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, मांगे थे 42 हजार रुपये, 22 हजार पहले ही ले चुका

Thu, 08 Jun 2023 08:13 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

पटवारी हरप्रीत सिंह के भाई गुरप्रीत सिंह का कहना है कि उसके भाई को साजिश रचकर फंसाया गया है। जबरन शिकायतकर्ता ने उसकी जेब में ये पैसे डाले हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमीन की निशानदेही करने के नाम पर 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते राज्य चौकसी ब्यूरो करनाल की टीम ने मथाना के पटवारी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने मथाना के किसान विक्रम से 42 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता 22 हजार रुपये पटवारी को दे चुका था। आरोपी पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और उसे शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन


ब्यूरो के निरीक्षक संदीप कुमार ने बताया कि गांव मथाना के किसान विक्रम ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसने अपनी जमीन की निशानदेही कराई थी, जिसमें करीब 10 फीट जमीन दूसरी ओर निकली। अब वह दोबारा से अपनी जमीन की निशानदेही कराना चाहता था। जिसके लिए वह पटवारी हरप्रीत सिंह से मिला। उसने जमीन की निशानदेही के लिए 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। 

विज्ञापन

बाद में उनके बीच 42 हजार रुपये में बात तय हुई। शिकायतकर्ता ने पहले 17 हजार, तीन हजार व दो हजार रुपये राशि पटवारी को दी। 20 हजार रुपये बकाया थे। राज्य चौकसी ब्यूरो की टीम ने इसकी सूचना उपायुक्त को दी। उपायुक्त के आदेश पर सिंचाई विभाग के एक्सइएन राजेश चोपड़ा को ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात तैनात किया गया।  

ब्यूरो की टीम ने शिकायतकर्ता को 20 हजार रुपये की राशि पाउडर लगाकर पटवारी को देने के लिए दी। शिकायतकर्ता विक्रम ने पटवार भवन में जा कर पटवारी हरप्रीत सिंह को 20 हजार रुपये की राशि दी और टीम को इशारा कर दिया। टीम ने तुरंत मौके पर पहुंच कर पटवारी को काबू किया, उसके पास से 20 हजार रुपये की राशि बरामद हुई। उधर, पटवारी हरप्रीत सिंह के भाई गुरप्रीत सिंह का कहना है कि उसके भाई को साजिश रचकर फंसाया गया है। जबरन शिकायतकर्ता ने उसकी जेब में ये पैसे डाले हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें