झज्जर के बेरी के पास से गुजर रही लोहारू फीडर मे एक युवक का शव मिला है। मृतक की उम्र करीब 25 साल है| फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल झज्जर भेजा है। पुलिस की तरफ से शव की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
पोस्टमार्टम के लिए लाया गया सामान्य अस्पताल
मामले के जांच अधिकारी विक्रम कुमार का कहना है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि लोहारू फीडर में एक युवक का शव दिखा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकल गया मौके पर भी शव की पहचान के काफी प्रयास किए गए, लेकिन पहचान नहीं हो पाई है।