फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: पटियाला में नाबालिग से दुष्कर्म, साथी संग मिल कई बार की हैवानियत, जान से मारने की धमकी दी

Sun, 04 Jun 2023 08:22 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि एक जून शाम छह बजे उनके पति का दोस्त उनकी बेटी को अपने दोस्त के किराये के कमरे में ले गया। जहां दोनों ने नाबालिग के साथ कई बार दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिता का दोस्त ही एक नाबालिग लड़की के लिए हैवान बन गया। उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर नाबालिग से दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी भी दी। मामला पंजाब के पटियाला जिले का है। यहां की बनूड़ थाना पुलिस ने नाबालिग की मां की शिकायत पर दो आरोपियों को नामजद कर लिया है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि एक जून शाम छह बजे उनके पति का दोस्त उनकी बेटी को अपने दोस्त के किराये के कमरे में ले गया। जहां दोनों ने नाबालिग के साथ कई बार दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। घर पहुंचकर नाबालिग की तबीयत खराब हो गई। काफी पूछने के बाद उसने परिवार वालों को पूरी जानकारी दी।

शादी कराने का झांसा देकर किया दुष्कर्म

उधर, एक अन्य मामले में शादी कराने का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। थाना अनाज मंडी पुलिस ने आरोपी को नामजद कर लिया है लेकिन गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। 
 
पीड़िता की शिकायत के मुताबिक उसकी आरोपी से सितंबर 2022 में दोस्ती हुई थी। कुछ दिन के बाद आरोपी ने शादी कराने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। 31 मई 2023 को भी आरोपी बहला-फुसलाकर उसे अपने घर ले गया और फिर दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें