फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला रेप मामला: 7 दिन बाद, महिला आयोग ने मांगी डेली रिपोर्ट

Wed, 25 Jan 2017 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
रेप - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
मैकेनिकल इंजीनियरिंग की छात्रा से हुए रेप के मामले को एक हफ्ता हो गए हैं। लेकिन अभी तक पंचकूला पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस आरोपी का कोई सुराग नहीं लगा सकी है। ऐसे में पुलिस के लिए मामला सिरदर्द बनता जा रहा है।
विज्ञापन


वहीं, महिला आयोग ने प्रशासन और पुलिस को आड़े हाथ लेते हुए पुलिस और प्रशासन का रवैये को हैरान करने वाला बताया है। महिला आयोग की सदस्य रेखा शर्मा ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से कहा है कि सेक्टर-20 से किडनैपिंग के बाद छात्रा से हुए रेप के मामले में उन्हें डेली रिपोर्ट भेजी जाए। उन्होंने यह भी बात कही है कि रेप के आरोपी को पकड़ने के लिए वह हर संभव मदद करने को तैयार हैं।    
 
अमर उजाला से बातचीत में महिला आयोग की सदस्य रेखा शर्मा ने कहा कि छात्रा के अभिभावक मंगलवार को उनसे मिलने आए थे। उन्होंने मामले में पुलिस व प्रशासन के सभी वरिष्ठ अधिकारियों को छात्रा व उनके अभिभावक की हर प्रकार की मदद के निर्देश दिए हैं। रेखा ने कहा कि इस मामले में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीमों (एसआईटी) से डेली बेसिस पर आयोग को रिपोर्ट सब्मिट करने का कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को पीड़िता के परिजन मिले आयोग की सदस्य से

रेप - फोटो : DEMO Pics
गौरतलब है कि 17 जनवरी की रात 8 बजे सेक्टर-20 से गन प्वाइंट पर युवती को गाड़ी समेत किडनैप कर रेप की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया था। पंचकूला पुलिस सात दिन बाद भी रेप की गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई है। लेकिन वह सिर्फ अंधेरे में हाथ पांव मार रही है। जबकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि केस की जांच के लिए कई स्पेशल टीमें काम कर रही हैं।

बढ़ती वारदात से पंचकूला पुलिस की हालत हुई पतली
शहर में पिछले 24 दिनों में रेप की 4 वारदात दर्ज की जा चुकी है। इसके बावजूद भी पंचकूला पुलिस महिलाओं व लड़कियों के प्रति बढ़ते अपराध पर कोई ठोस कदम उठाती नजर नहीं आ रही। इन 20 दिनों में पंचकूला के ओवर ऑल क्राइम ग्राफ पर नजर डाले तो दो मर्डर हो चुके हैं। तीन नाबालिग के साथ रेप की वारदात सामने आ चुकी है। जबकि पंचकूला के तहत आने वाले थानों में चोरी, लूटपाट, स्नैचिंग, ब्लैकमेलिंग, फ्रॉड को लेकर रोजाना केस दर्ज किए जा रहे हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें