चंडीगढ़ में ऑनलाइन ठगी के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। ठगों को पकड़ने के लिए पुलिस के पास साइबर क्राइम सेल है, लेकिन फिर भी ऑनलाइन ठगी के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। कारण है कि, बेहद शातिर ठगों ने आज की जरूरत के हिसाब से खुद को अपग्रेड कर लिया है।
- एटीएम/डेबिट/क्रेडिट क्लोनिंग और मिसयूज, कार्ड चेंजिंग और एटीएम से रुपये निकाल 785 लोगों से ठगी
- एटीएम कार्ड का पिन नंबर हासिल कर ऑनलाइन रुपये निकालने की 545 लोगों से ठगी
- यूपीआई लिंक के जरिए फ्रॉड ट्रांजेक्शन कर 186 लोगों से ठगी
- फेंक लिंक भेजकर ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर 125 लोगों से ठगी
- व्हाट्सएप, आईएमओ और वीओआईपी कॉल कर 1066 लोगों से ठगी
- फेसबुक और इंस्टाग्राम की आईडी को हैक कर 458 लोगों से ठगी
- ईमेल ट्विटर व अन्य वेबसाइट को हैक कर और जाली आईडी बनाकर 195 लोगों से ठगी
- ओएलएक्स पर खरीदने और बेचने को लेकर 303 लोगों से ठगी
- नौकरी लगवाने और वीजा और वर्क परमिट लगवाने के नाम पर 280 लोगों से ठगी
- लॉटरी लगने, गिफ्ट और प्राइज मनी का लालच देकर 125 लोगों से ठगी
- लोन दिलवाने के नाम पर 136 लोगों से ठगी
- फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर सामान खरीदने बेचने को लेकर 653 लोगों से ठगी
- बीमा और एलआईसी पॉलिसी के नाम पर 27 लोगों से ठगी
लोगों को आजकल व्हाट्सअप पर शातिर कौन बनेगा करोड़पति की ओर से एक मैसेज भेज रहे हैं। वह कहते हैं कि आपकी 25 लाख रुपये की लॉटरी लगी है। यह बिल्कुल फर्जी है, उनसे बात ही मत करें। किसी अंजान व्यक्ति को अपने बैंक खाते से जुड़ी कोई जानकारी शेयर न करें। इंस्टाग्राम, फेसबुक व सोशल मीडिया पर किसी अंजान की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार मत करें। सोशल मीडिया पर शातिर किसी की तस्वीर लगाकर उनके जानकार बनकर रुपये मांग रहे हैं। जब तक जानकार से बात न हो जाए उसे रुपये मत दें। कोई भी बैंक अधिकारी या यूट्यूब चैनल का अधिकारी बनकर इंटरनेट कॉल करता है तो उसे रिसीव मत करें। -हरिओम शर्मा, प्रभारी निरीक्षक, साइबर सेल