फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: ट्रक चालक ने अचानक लगाई ब्रेक, पीछे से कार जा भिड़ी, एक भाई की मौत और दूसरा गंभीर घायल

Thu, 26 Oct 2023 05:18 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)

सार

अचानक ट्रक चालक ने ब्रेक लगा दी। इससे कार ट्रक के पीछे जा भिड़ी। अमनदीप ने बताया कि उसके दोनों भाइयों को गंभीर चोट आई है। लोगों की सहयता से दोनो को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन इलाज के दौरान निरंजन सिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना-फिरोजपुर रोड पर देर रात कार और ट्रक में भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार दो लोगो गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इन्हें पहले जगरांव के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने एक व्यक्ति की हालत गंभीर होने पर लुधियाना रेफर कर दिया। मगर वहां से भी डॉक्टरों ने व्यक्ति को चंडीगढ़ रेफर कर दिया। इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई। 

विज्ञापन


मृतक की पहचान निरंजन सिंह निवासी गांव डांगिया के रूप में हुई है। थाना सिटी पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना सिटी के एएसआई नरिंदर कुमार ने बताया कि अमनदीप सिंह ने शिकायत दी है कि वह अपने छोटे भाई निरंजन सिंह और कुलविंदर सिंह के साथ कार से गांव जोधा जा रहा था। जगरांव लौटते वक्त कार के आगे एक ट्रक चल रहा था।

ट्रक में पीछे की लाइट भी नहीं थी। अचानक ट्रक चालक ने ब्रेक लगा दी। इससे कार ट्रक के पीछे जा भिड़ी। अमनदीप ने बताया कि उसके दोनों भाइयों को गंभीर चोट आई है। लोगों की सहयता से दोनो को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन इलाज के दौरान निरंजन सिंह की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें