फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tarn Taran: खूनी संघर्ष में बदला जमीन विवाद, भतीजे ने की चाचा की हत्या, चचेरे भाई को भी मारी गोली

Tue, 01 Nov 2022 06:24 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)

सार

थाना भिखीविंड की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। एक टीम को नच्छतर सिंह को पकड़ने के लिए भेजा गया लेकिन फिलहाल नच्छतर सिंह फरार है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही नच्छतर सिंह को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल दलेर सिंह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के तरनतारन के अंतर्गत भिखीविंड के सरहदी गांव डल में मंगलवार की सुबह गांव के नच्छतर सिंह का अपने ही चाचा के साथ जमीन विवाद को लेकर मनमुटाव हो गया। जमीन को लेकर दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से झगड़ा चल रहा था। गुस्से में आकर नच्छतर सिंह ने अपने चाचा जसबीर सिंह उर्फ फौजी पर गोलियां चला दीं। जसबीर की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

 
वहीं दूसरी गोली मृतक के बेटे दलेर सिंह के पेट में लगी और वह घायल होकर गिर गया। जसबीर व उसके बेटे दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां जसबीर को मृत घोषित कर दिया गया। दलेर के पेट पर गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल है और तरनतारन के ही एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। 

मौके पर पहुंची थाना भिखीविंड की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। एक टीम को नच्छतर सिंह को पकड़ने के लिए भेजा गया लेकिन फिलहाल नच्छतर सिंह फरार है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही नच्छतर सिंह को पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें