फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबोहर में खूनी झड़प: जमीन विवाद में दो गुट भिड़े, सेवानिवृत्त जेई की मौत, नौ लोग घायल

Fri, 22 Apr 2022 01:22 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)

सार

थाना खुईखेड़ा पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। वहीं सभी घायलों का सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है और मामले की जांच पुलिस ने शुरू कर दी।
विज्ञापन
अस्पताल में घायल के बयान दर्ज करते पुलिस अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फाजिल्का रोड स्थित गांव निहालखेड़ा में गुरुवार की शाम जमीन विवाद में दो गुटों में खूनी भिड़ंत हो गई। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि नौ लोग घायल हैं। उन्हें उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया। थाना खुईखेड़ा पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन

 
घटना का पता चलते ही डीएसपी बल्लुआना अवतार सिंह, नगर थाना प्रभारी मनोज कुमार व सिटी नंबर 2 के एचएचओ हरप्रीत सिंह पहुंचे व घायलों के बयान दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं देर रात एसएसपी भूपेंद्र सिंह भी सरकारी अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। गांव निहालखेड़ा निवासी विनोद कुमार ने बताया कि उनके रिश्तेदारों के साथ उसका करीब साढ़े चार एकड़ जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। 

उसने बताया कि गुरुवार को वह अपने पिता व चाचा के साथ खेत में काम कर रहा था। तभी उसके रिश्तेदार तेजधार हथियारों से लैस होकर खेत पहुंचे और हमला बोल दिया। इसमें 70 वर्षीय पिता मंगत राम की मौत हो गई। मंगत राम जेई के पद से सेवानिवृत्त थे। हमले में चाचा कुलदीप शर्मा गंभीर रूप से घायल हैं। उनके सिर पर दो दर्जन से अधिक टांके लगे हैं। इसके अलावा संजय कुमार व उनकी भाभी नेहा शर्मा भी घायल हैं।
विज्ञापन

    
वहीं दूसरे पक्ष के घायल कुलवंत कुमार ने बताया कि उन्होंने बुधवार रात को अपने खेत में गेहूं की फसल निकालकर रखी थी। रात को ही दूसरे पक्ष के लोग उसे उठा कर ले गए। गुरुवार शाम तूड़ी उठाने आए और इसका विरोध करने पर हमला कर दिया। इसमें उसके भाई लीला के अलावा मोना, राम कृष्ण व किरण घायल हो गए। सभी घायलों का सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले की जांच खुईखेड़ा पुलिस कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें