फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल पहले उधार दिए थे एक हजार रूपये, मांगने पर एनआरआई को उतारा मौत के घाट

Fri, 27 Jul 2018 09:57 AM IST
जगरांव/हलवारा (लुधियाना)
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करते पुलिसकर्मी
विज्ञापन
दो वर्ष पहले उधार दिए एक हजार रुपये वापस मांगने पर थाना हठूर के गांव चीमा में गुरूवार को एनआरआई अवतार सिंह पप्पू का मर्डर कर दिया। वारदात गुरूवार को सुबह करीब पौने दस बजे हुई। हमले के बाद फरार पांच आरोपियो में से दो को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। उधार लेने वाली बुजुर्ग महिला सुखविंदर कौर ने ही एनआरआई से विवाद के बाद फोन पर तीनों बेटों व देवर को बुलाया। जिन्होंने एनआरआई को घर से बाहर बुलाकर सड़क पर ही तेजधार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी। 
विज्ञापन


 एनआरआई के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात कैद हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने एनआरआई पप्पू के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए और फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। इस मामले में मृतक एनआरआई की पत्नी के बयान पर कुल पांच लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया है।  

जानकारी के मुताबिक गांव चीमा के रहने वाले एनआरआई अवतार सिंह पप्पू दो जून को ही इटली से वापस लौटे थे। दो वर्ष पहले जब अवतार सिंह गांव आए थे तो उन्होंने गांव के हाई स्कूल में मिड-डे मील बनाने वाली महिला सुखविंद्र कौर को एक हजार रुपये उधार दिए थे। वीरवार को जगरांव से डेंटिस्ट से चेकअप करवा के वापस आ रहे एनआरआई अवतार सिंह की मुलाकात गांव के स्कूल के बाहर महिला सुखविंदर कौर से हुई।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

महिला बेटे समेत गिरफ्तार

सांकेतिक तस्वीर
महिला को देख उन्होंने अपने एक हजार रुपये वापस मांगे। लेकिन महिला ने मना कर दिया तो दोनों में बहस हो गई। इसके बाद महिला ने अपने रायकोट बरनाला रोड पर रहने वाले तीन बेटों व देवर को मौके पर बुला लिया। 

महिला सुखविंद्र कौर के फोन के बाद उसके तीनों बेटे अमृतपाल सिंह, जसवीर सिंह, लखवीर सिंह व देवर कर्मजीत सिंह मौके पर पहुंचे। पांचों लोग एनआरआई के घर पहुंच गए। सभी ने एनआरआई अवतार सिंह पप्पू को घर के बाहर बुलाया और उसके बाहर आते ही तेजधार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। एनआरआई अवतार सिंह पप्पू का गला काट दिया गया। यही नहीं उनके पेट में भी कई तेजधार हथियार से वार किए गए। 

एसएचओ हठूर जसपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक एनआरआई अवतार सिंह पप्पू की पत्नी जसपाल कौर के बयान पर महिला सुखविंदर कौर, उसके तीनों बेटे अमृतपाल सिंह, जसवीर सिंह, लखवीर सिंह और उसके देवर कर्मजीत सिंह पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने महिला सुखविंदर कौर व उसके बेटे अमृतपाल सिंह को ग्रामीणों की मदद से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को गांव वालों ने ही पकड़कर पुलिस के हवाले किया। एसएसपी देहात वरिंदर बराड़ का कहना है कि दोनों आरोपी गिरफ्त में है। उन्होंने बताया कि हत्या सिर्फ एक हजार रुपये वापस मांगने पर शुरू हुई बहस के कारण की गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें