फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीजा दिलाने के नाम पर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी से लाखों की ठगी 

Thu, 26 Jul 2018 06:01 PM IST
मोनू शर्मा, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
बैंक गड़बड़ी
विज्ञापन

कनाडा का वीजा लगवाने के नाम पर चंडीगढ़ की एक एजूकेशन कंसलटेंट कंपनी द्वारा कयाकिंग कैनोइंग की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी से लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


एक साल से महिला खिलाड़ी रुपये वापस लेने के लिए भटक रहे हैं, लेकिन उसकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। इस मामले में उसके परिजनों ने एसपी देहात से शिकायत की तो उन्होंने कोतवाली पुलिस को केस दर्ज करने के निर्देश दिए। खिलाड़ी के परिजन कई बार कोतवाली के चक्कर काट चुके हैं, लेकिन पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं कर रही। 

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित न्यू आदर्शनगर निवासी सोनिया राणा पुत्री कंवर पाल राणा कयाकिंग कैनोइंग की इंटरनेशल खिलाड़ी हैं। सोनिया ने उज्बेकिस्तान एशियन चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करने के साथ ईरान में हुई प्रतियोगिता में रजत पदक जीता है। सोनिया के मुताबिक वर्ष 2008 से 2017 के बीच कई अन्य राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के साथ पदक जीते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी के अधिकारी अभद्रता करने के साथ जान से मारने की धमकी दे रहे हैं

सोनिया राणा के अनुसार एक साल पूर्व उसे कनाडा पढ़ाई के वीजा की जरूरत पड़ी। कोर्स में प्रवेश लेने के लिए उसने कई एजूकेशन कंसलटेंट कंपनियों में आवेदन किया। उनके मोबाइल पर चंडीगढ़ स्थित सेक्टर -38 से एक कंपनी के कंसलटेंट से कॉल आई।

कॉल करने वाले ने बताया कि वह कनाडा के लिए वीजा लगवा देगा। सोनिया अपने परिजनों के साथ चंडीगढ़ पहुंची। वीजा और कोर्स में प्रवेश के लिए तमाम औपचारिकताएं पूरी करने के बाद 7,43000 लाख रुपये कंपनी को दिए। कंपनी एक महीने के तय समय के बाद भी उन्हें वीजा नहीं दिला पाई। इसके बाद सोनिया ने कंपनी में फोन कर राशि वापस मांगी, तो कंपनी प्रतिनिधि ने 45 दिन का और समय मांगा। इस दौरान कंपनी ने 5,11005 लाख रुपये वापस कर दिए, लेकिन 2,43,945 लाख रुपये नहीं लौटाए।

सोनिया का आरोप है कि शेष राशि मांगने पर अब कंपनी के अधिकारी अभद्रता करने के साथ जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। सोनिया के अनुसार उन्होंने इस मामले में कार्रवाई को लेकर एसपी देहात मणिकांत मिश्रा से शिकायत की थी। उन्होंने कोतवाली पुलिस को मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे, लेकिन कोतवाली में उनकी सुनवाई नहीं हो रही। उधर, एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पुलिस को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए जाएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें