फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: लुधियाना में NRI ने लगाया फंदा, चाय देने पहुंचा नौकर तो शव लटकता देख उड़े होश

Sat, 02 Mar 2024 05:03 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

पंजाब के लुधियाना में मानसिक परेशानी से जूझ रहे व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली है। परिवार किसी समारोह में शामिल होने रिश्तेदारी गया था। इस बीच व्यक्ति ने खौफनाक कदम उठा लिया। पुलिस ने अभी धारा 174 की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के लुधियाना में मानसिक परेशान एनआरआई हरप्रीत सिंह ने शुक्रवार की शाम को अपने घर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला गांव फुल्लावाल का है। घटना का पता उस समय चला जब उसे चाय देने नौकर अंदर गया। शव लटकते देख उसने शोर मचाना शुरू किया। इसके बाद जानकारी परिवार को दी गई। परिवार एक समारोह में शामिल होने गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस ने धारा 174 की कार्रवाई की है।

विज्ञापन


जांच अधिकारी एएसआई राजिंदर सिंह ने बताया कि हरप्रीत सिंह कनाडा में रहता था और वहीं प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। उसकी पत्नी को कैंसर जैसी भयानक बीमारी थी। इसके बाद से वह परेशान रहने लगा था। हरप्रीत करीब 7 से 8 साल पहले कनाडा में सबकुछ छोड़कर परिवार समेत भारत आ गया था। 

शुक्रवार की शाम को उसके परिवारिक सदस्य किसी समारोह में हिस्सा लेने रिश्तेदार के घर गए थे। इसके बाद हरप्रीत ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। राजिंदर सिंह ने बताया कि अभी तक की जांच में यही सामने आया है कि वह मानसिक रूप से परेशान था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें