फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगत सिंह पर अशोभनीय टिप्पणी पर सिमरनजीत को नोटिस

Fri, 01 Apr 2016 04:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
भगत सिंह
विज्ञापन
जिला अदालत में दायर एक सिविल सूट पर सिविल जज डेजी बांगड़ ने शिअद (मान) के अध्यक्ष जिला फतेहगढ़ (पंजाब) निवासी सिमरनजीत सिंह मान को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। अदालत ने उन्हें 28 अप्रैल तक जवाब दाखिल करने को कहा है।
विज्ञापन


शहीद भगत सिंह पर कथित रूप से अशोभनीय टिप्पणी करने के मामले में शिअद (मान) के नेता के खिलाफ वकील और ग्लोबल ह्यूमन राइट्स काउंसिल के चेयरमैन अरविंद ठाकुर ने सिविल सूट दायर किया है। मामले की अगली सुनवाई 28 अप्रैल को होगी।

सिविल सूट में अरविंद ने 26 मार्च को कुछ समाचार पत्रों में छपी खबर को आधार बनाया है। सूट में इसे अपमानजनक और देशहित के खिलाफ बताया गया है। साथ ही कहा है कि  एक पूर्व आईपीएस अफसर मान खुद आतंकवादियों खासकर भिंडरावाला को समर्थन देते आए हैं।
विज्ञापन


वकील ने सूट में कहा है कि समाचार पत्रों में छपी खबर पढ़ने के बाद वह मानसिक तौर पर प्रताड़ित और अपमानित महसूस कर रहे हैं। ऐसे में उन्होंने अदालत से अपील की है कि शहीद भगत सिंह के बारे में दिए गए अनैतिक बयान का खुलासा करें। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें