फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन हजार रुपये रिश्वत लेते क्राइम ब्रांच का एएसआई गिरफ्तार

Fri, 01 Apr 2016 04:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
arrest - फोटो : demo pic
विज्ञापन
पंचकूला। फर्जी केस में फंसाने की धमकी देकर तीन हजार रुपये की रिश्वत मांगने वाले क्राइम ब्रांच के एएसआई (असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर) सुरेंद्र सिंह को विजिलेंस की टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। विजिलेंस टीम ने एएसआई सुरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर वीरवार को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। विजिलेंस उसे 12 अप्रैल को दोबारा कोर्ट में पेश करेगी।
विज्ञापन


सेक्टर-12 स्थित क्राइम ब्रांच के एएसआई सुरेंद्र सिंह पर आरोप है कि उसने मनीमाजरा निवासी नियाज को नशीले पदार्थ के झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी थी। इसके बदले में उससे तीन हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। मगर नियाज के चंडीगढ़ इंदिरा कालोनी निवासी नजदीकी साथी जोध सिंह ने इस मामले की शिकायत स्टेट विजिलेंस को दी थी।

विजिलेंस के डीएसपी सुरेश कुमार ने कार्रवाई करते हुए जोध सिंह को तीन हजार रुपये के नोट दिए और सुरेंद्र सिंह से बात करने को कहा। जोध सिंह ने एएसआई सुरेंद्र सिंह से बात की। एएसआई सुरेंद्र सिंह ने पैसे लेकर जोध सिंह को 10 बजे माजरी चौक पर मिलने को कहा था।
विज्ञापन


एएसआई सुरेंद्र सिंह और जोध सिंह के पहुंचने से पहले ही विजिलेंस के डीएसपी सुरेश कुमार टीम के साथ माजरी चौक पहुंच गए। जैसे ही रिश्वत के तीन हजार रुपये सुरेंद्र सिंह ने जोध सिंह से लिए विजिलेंस टीम ने उसे दबोच लिया।

पुलिस ने गिरफ्तारी के दौरान आरोपी क्राइम ब्रांच के एएसआई सुरेंद्र सिंह से पाउडर लगे नोट भी बरामद किए। वहीं शाम को आरोपी सुरेंद्र सिंह को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें