फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झकझोर देने वाला हादसा: मासूम के सिर से निकल गया थार का पहिया, एंबुलेंस नहीं पहुंची तो मां लेकर गई अस्पताल

Thu, 14 Jul 2022 08:22 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि थार गाड़ी की रफ्तार काफी तेज थी और चालक ने अचानक से टर्न करते हुए कार्तिक को टक्कर मारी। एंबुलेंस के लिए कई बार फोन किया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसके बाद बच्चे की मां उसे ई-रिक्शा में सरकारी राजिंदरा अस्पताल ले गई लेकिन वहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
बच्चे को गोद में लेकर विलाप करती मां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटियाला में थाना कोतवाली के अधीन गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार थार गाड़ी ने सड़क किनारे अपने दोस्तों के साथ खेल रहे नौ वर्षीय बच्चे को कुचल दिया। हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। मामले के जांच अधिकारी थाना कोतवाली के एएसआई प्रताप सिंह ने बताया कि चश्मदीद के बयान पर थार गाड़ी के चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है लेकिन अभी वह फरार है। 

विज्ञापन


एएसआई प्रताप सिंह ने बताया कि शहर के रोड़ी कुट मोहल्ले का रहने वाला कार्तिक (9) गुरुवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे अपने दो दोस्तों के साथ मोहल्ले में लक्कड़ वाले आरे के पास सड़क किनारे खेल रहा था। इसी बीच पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार थार गाड़ी ने कार्तिक को अपनी चपेट में ले लिया। 

थार का टायर कार्तिक के सिर से निकल गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह देखते ही साथ खेल रहे बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिसे सुनकर मौके पर काफी लोग इकट्ठा हो गए और पता लगने पर बच्चे की मां भी वहां पहुंच गई। उधर, वारदात के बाद आरोपी मौके पर अपनी गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार फोन करने पर नहीं पहुंची एंबुलेंस, मां खुद लेकर गई अस्पताल
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि थार गाड़ी की रफ्तार काफी तेज थी और चालक ने अचानक से टर्न करते हुए कार्तिक को टक्कर मारी। एंबुलेंस के लिए कई बार फोन किया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसके बाद बच्चे की मां उसे ई-रिक्शा में सरकारी राजिंदरा अस्पताल ले गई लेकिन वहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के मुताबिक बच्चे के पिता मुकेश की कुछ माह पहले मौत हो गई थी। मां अकेले ही कार्तिक व उसके छोटे भाई (4) को मेहनत मजदूरी करके पाल रही थी। गोद में अपने बेटे के शव को लेकर विलाप करती मां की चीख-पुकार हर किसी का मन द्रवित कर रही है।

आरे के मालिक का बेटा है आरोपी 
थाना कोतवाली प्रभारी सरबजीत सिंह चीमा ने बताया कि लकड़ी के आरे के मालिक तीर्थ सिंह का बेटा चरनजीत सिंह उर्फ जज आरोपी है। उसी ने अपनी तेज रफ्तार थार से बच्चे को टक्कर मारी है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है लेकिन अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें