सेक्टर-24 में रहने वाली एक नवविवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों से पांच दिन से लापता है। उसके बारे में कुछ भी पता न चलने पर परिजनों और उनके जानकारों ने सेक्टर-24 पुलिस चौकी का घेराव और प्रदर्शन किया।
नवविवाहिता के अभिभावक सेक्टर-23 में रहते हैं। उनके साथ आसपास के लोग भी पहुंचे। पूर्व पार्षद सुरेंद्र जगोता और वार्ड पार्षद आशा जसवाल भी उनके साथ चौकी पहुंचे।
अभिभावकों ने बताया कि उनकी बेटी 16 जुलाई को सुबह नौ बजे घर से सेक्टर-35 के स्कूल में परीक्षा देने के लिए गई थी, लेकिन वह स्कूल नहीं पहुंची।
अभिभावकों ने शक जताया है कि उनकी बेटी को किसी ने अगवा कर लिया है। युवती की 15 जून को ही पंचकूला निवासी युवक से शादी हुई है। सेक्टर-22 चौकी प्रभारी का कहना है कि युवती का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।