फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ दिनों पहले प्रेम विवाह करने वाला जोड़ा मिला इस हाल में, देख परिजनों के भी उड़ गए होश

Wed, 10 Jul 2019 09:26 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

बनूड़ के निकटवर्ती गांव मनौली सूरत में विवाहित जोड़े द्वारा जहरीली चीज निगल कर सुसाइड करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मामले के जांच अधिकारी एएसआई बलकार सिंह ने बताया कि लखविंदर सिंह (23) निवासी गांव मनौली सूरत का छत गांव की रहने वाली राजविंदर कौर (23) के साथ कुछ समय पहले प्रेम विवाह हुआ था। 

विज्ञापन


दोनों पति-पत्नी परिवार से अलग होकर घर में ऊपर के एक कमरे में रह रहे थे। शाम के वक्त दोनों पति-पत्नी ने घर में पड़ी कोई जहरीली चीज निगल ली। इसका पता तब लगा, जब नीचे रह रहे पारिजनों ने दोनों को बुरी हालत में देखा। दोनों को तुरंत बनूड़ के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने लखविंदर सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि राजविंदर कौर की हालत नाजुक देखकर डॉक्टरों ने उसे चंडीगढ़ के सेक्टर 32अस्पताल रेफर कर दिया। 

लेकिन राजविंदर कौर ने भी चंडीगढ़ अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने लखविंदर सिंह के भाई कुलबीर सिंह के बयान पर कार्रवाई की है। बताया जा रहा है दोनों पति-पत्नी विवाह के कुछ समय बाद ही किसी गंभीर बीमारी का शिकार हो गए थे। जिस कारण दोनों में अकसर काफी लड़ाई झगड़ा भी रहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें