फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में राष्ट्रीय खिलाड़ी की हत्या: हमले के पांचवें दिन तोड़ा दम, आठ के खिलाफ केस दर्ज

Wed, 12 Oct 2022 03:41 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल में उसका पोस्टमार्टम कराया। वहीं मृतक के भाई रवींद्र के बयान दर्ज कर पुलिस ने इस संबंध में आठ नामजद युवकों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
रवि की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के भिवानी जिले के गांव धनाना तृतीय निवासी व हैंडबाल के राष्ट्रीय खिलाड़ी ने झगड़े में घायल होने के बाद पांचवें दिन उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान रवि (20) के रूप में हुई है। इस संबंध में सूचना सदर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टर्माटम करवाया और परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के बड़े भाई रविंद्र के बयान पर आठ नामजदों पर केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव धनाना तृतीय निवासी रवींद्र ने बताया कि वे दो भाई थे। उसका छोटा भाई रवि हैंडबाल का राष्ट्रीय खिलाड़ी था और यूपी के साई हॉस्टल में रहता था। उसका भाई गत सात अक्तूबर को गांव में अपने दोस्तों को जन्मदिन की पार्टी देने देर रात को ठेके पर शराब लेने गया था। रवि के दोस्त ने शराब ठेकेदार से फोन पर बात की तो शराब ठेकेदार ने कहा कि वह अभी एक बंदा भेज रहा है। 

शराब ठेकेदार सन्नी ने बाइक पर रोहित उर्फ भिंडा को ठेके पर चाभी देकर भेज दिया। जब रोहित ने वहां पर अंकित को देखा तो रोहित ने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया, क्योंकि रोहित और अंकित की पुरानी रंजिश चल रही थी। फोन करने के कुछ समय बाद एक गाड़ी में सवार होकर चार युवक वहां पहुंचे। उनमें चांग निवासी आकाश उर्फ विकास, गांव बलंभा निवासी सौरभ उर्फ पहलवान, गांव धनाना निवासी सुनील उर्फ बच्ची व दिनोद निवासी राबड़ी यादव थे। 
विज्ञापन


रवींद्र ने पुलिस को बताया कि रोहित उर्फ भिंडा ने अपने साथियों से कहा कि अंकित को मजा चखा दो। इसके बाद आरोपियों ने डंडों से रवि, जयेंद्र व अंकित को पीटना शुरू कर दिया। आरोपियों से बचने के लिए रवि गांव की तरफ भागा, मगर आरोपी उसके पीछे दौड़ पड़े और सभी ने मिलकर पुरानी रंजिश के चलते रवि और उसके दोस्तों पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में रवि को गंभीर चोटें आई। 

सूचना मिलने पर परिजन उसे शहर के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां उपचार के दौरान बुधवार को रवि ने दम तोड़ दिया। मामले की जानकारी सदर पुलिस को दी। पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल में उसका पोस्टमार्टम कराया। वहीं मृतक के भाई रवींद्र के बयान दर्ज कर पुलिस ने इस संबंध में आठ नामजद युवकों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।

सदर पुलिस ने धनाना निवासी रवींद्र के बयान दर्जकर रवि की हत्या मामले में आठ आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। -रमेशचंद्र, प्रभारी, सदर पुलिस थाना।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें